Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मेरठ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड 15 टुकड़ों में मिला महिला का धड़ सिर गायब:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मेरठ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड 15 टुकड़ों में मिला महिला का धड़ सिर गायब:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
aashanka-3-500x360

उत्तर-प्रदेश में महिला सुरक्षा और शक्तिकरण के लिए तमाम थानों में सुनवाई के लिए अलग से सैल खोले गए है लेकिन मेरठ में नारी सुरक्षा के तमाम दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। यहां लगभग 35 वर्षीय एक महिला के 15 टुकड़े प्लास्टिक की बोरी में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिए गए। महिला की पहचान छुपाने के लिए हत्यारे उसका सिर भी अपने साथ ले गए और उसे कहीं और जाकर फेंक दिया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Big News- मेरठ में दिल दहलाने वाली वारदात, मिली युवती की टुकड़ा-टुकड़ा लाश,  सिर भी था गायब, इलाके में दहशत | | नया लुक

मामला लिसाड़ी गेट थाना फेतल्लहपुर क्षेत्र का है। यहां सौ फुटा रोड पर फातिमा कॉलोनी है, जहां आज शाम बच्चे खेल रहे थे, तभी उनकी नजर श्मशान और कब्रिस्तान के बीच में कूड़े के ढेर पर पड़ी, जहां कुत्ते धड़ को खींच रहे थे। इसे देखकर बच्चे चिल्लाए और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कूड़े के ढेर से बदबू उठ रही थी। बोरे में एक नग्न महिला के 15 टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने जब छानबीन शुरू हुई तो उसे कूड़े के ढेर पर ही प्लास्टिक का कट्टा (बोरी) मिला। पुलिस ने कट्टे को खोला तो उसमें शरीर के अन्य टुकड़े मिले। महिला की हत्या वीभत्स तरीके से कि गई है और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए लाश के लगभग 15 टुकड़ों किए गए और बोरे में बंद करके कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। हालांकि लाश का सिर गायब है और मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड को किसी परिचित द्वारा अंजाम दिया है, और महिला की पहचान छुपाने के लिए हत्या कहीं करके शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। मृतक महिला और हत्यारे की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लद्दाख पर्वतीय विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने जीती 26 में से 15 सीटें:-
Next: दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों से ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान की शुरुआत:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.