Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देहरादून :अभद्रता पर व्यापारियों ने श्यामपुर चौकी घेरी:-
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देहरादून :अभद्रता पर व्यापारियों ने श्यामपुर चौकी घेरी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

महिला के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे एक व्यापारी के साथ चौकी में तैनात उप निरीक्षक ने अभद्रता कर दी। उप निरीक्षक के व्यवहार से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को चौकी का घेराव किया।

चिंताजनक आंकड़ा: पिछले एक वर्ष में उत्तराखंड पुलिस के 6 जवान हुए शहीद, सभी  की मृत्यु वाहन दुर्घटना में, इनमें चार नैनीताल जिले के – नवीन ...

अभद्रता का लगाया आरोप जानकारी के मुताबिक आदर्श व्यापार मंडल के पूर्व महासचिव भगवती प्रसाद चमोली महिला से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार शाम श्यामपुर चौकी में गए थे। आरोप है कि जब उन्होंने चौकी में तैनात उप निरीक्षक को संबंधित मामले में जांच करने की सलाह दी तो उप निरीक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। यही नहीं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जेल भेजने की भी धमकी दे डाली। सोमवार शाम को जब अन्य व्यापारियों को इस बात की भनक लगी तो क्षेत्र के व्यापारी एकत्र होकर चौकी में जा पहुंचे। व्यापारियों ने आरोपी उप निरीक्षक को पुलिस चौकी से हटाने की मांग करते हुए चौकी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप था कि चौकी क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं और पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। पुलिस पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जिसके बाद चौकी प्रभारी आशीष गुसाई ने उप निरीक्षक को चौकी से हटाने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नासा ने चांद पर खोजा पानी, मानव बस्तियां बसाने की दिशा में बड़ी सफलता:-
Next: ऑनलाइन गेम खेलने के लिए किया यह काम, अब भुगत रहे हैं अंजाम:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.