Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के नवनिर्माण के लिए जनता है तैयार श्रीमती सोनिया गांधी:-
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार के नवनिर्माण के लिए जनता है तैयार श्रीमती सोनिया गांधी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

बिहार में पहले चरण के लिए मतदान होना है। जनता पांच सालों के लिए राज्य की गद्दी पर किस पार्टी को बैठाएगी इसका फैसला 10 नवंबर को होगा। हालांकि चुनाव में जनता को अपनी तरफ करने की हर राजनीतिक पार्टियां पुरजोर कोशिश कर रही हैं। महागठबंधन के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बीते शुक्रवार को राज्य में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को जनता के नाम एक वीडियो संदेश साझा किया है। इस संदेश को राहुल गांधी ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘बदलाव की बयार है।

CWC Meeting In next six months Congress will have a complete blueprint for  change authorizing Sonia Gandhi for every decision

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का बिहार की जनता के नाम संदेश आपसे साझा कर रहा हूं। नए बिहार के लिए एकजुट होकर महागठबंधन को जिताने का समय आ गया है।’ वीडियो संदेश में सोनिया ने नीतीश और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें बंदी सरकारें करार दिया है। साथ ही उनका कहना है कि नए बिहार के निर्माण के लिए जनता तैयार है।

बिहार के मेरे प्यारे भाईयों और बहनों, मैं बिहार की पवित्र धरती को नमन करती हूं। आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रस्ते से अलग हट गई है। ना उनकी करनी अच्छी है, ना कथनी। मजदूर आज मजबूर है, किसान आज परेशान है।

नौजवान आज निराश हैं। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलितों और महादलितों को बेहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया गया है।’सोनिया गांधी ने आगे कहा, ‘बिहार की जनता की आवाज कांगेस महागठबंधन के साथ है|यही है आज बिहार की पुकार। दिल्ली और बिहार की सरकारें बंदी सरकारें हैं। नोटबंदी, तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिक बंदी, खेत-खलिहान बंदी, रोटी-रोजगार बंदी। इसीलिए बंदी सरकार के खिलाफ- अगली नस्ल और अगली फसल के लिए एक नए बिहार के निर्माण के लिए, बिहार की जनता तैयार है। अब बदलाव की बयार है।

मजदूरों के टिकट खर्च उठाएगी कांग्रेस: सोनिया - कलयुग समाज पत्रिका

क्योंकि बदलाव जोश है, ऊर्जा है, नई सोच है और शक्ति है। अब नई इबारत लिखने का समय आ गया है। बिहार की जनता से मेरी अपील है कि वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का निमार्ण करें।’लगभग पांच मिनट के संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है। भय, डर के आधार पर नीतियां नहीं बनाई जा सकती हैं, बिहार भारत का आइना है, ये भारत की शान और अभिमान है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार इलेक्शन प्रथम चरण की वोटिंग कल, आठ मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला:-
Next: आदर्श नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.