Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आदर्श नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आदर्श नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
26_10_2020-26pkt_1_26102020-c-2_20958526_201515

वार्ड 17 आदर्श नगर में उत्तरी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति की अध्यक्षा गरिमा गुप्ता व उनके पति श्री अरुण उदय गुप्ता ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता उपस्थित रहे जिनके करकमलों द्वारा केंद्र का उद्घटान किया गया। इस अवसर पर भाजपा केशवपुरम जिलाध्यक्ष राज कुमार भाटिया, ने जन औषधि योजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र खोले जाने परनिगम पार्षद गरिमा गुप्ता को बधाई दी l
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी ने निगम पार्षदा गरिमा गुप्ता और उनके पति श्री अरुण गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दिल्ली के सभी वार्डो में इस केंद्र को खोले जाने की योजना है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से लाभवन्तित हो सके।

दिल्ली के सभी वार्डों में जन औषधि केंद्र खोले जाने की योजना : आदेश गुप्ता -  Delhi New Delhi City Local News
अरुण उदय गुप्ता ने बताया कि जन औषधि केंद्र की दवाई गुणवत्ता पूर्ण तथा भारत सरकार द्वारा सत्यापित दवाई हैं जिसे लेने पर ग्राहक दवाइयों के ख़र्चे पर 50% से 80% तक की बचत कर सकते हैं। आदेश गुप्ता ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रधानमंत्री जन औषधि योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इसका गहनता से अध्ययन करें तो यह पता चलता है कि मोदी सरकार की हर योजना से जनता सीधे लाभान्वित होती है।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर दवाइयां बहुत महंगी होती हैं, लेकिन जन औषधि केंद्र पर जेनेरिक दवाइयां 80 फीसद तक कम दामों पर मिलती हैं। यहां गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक रुपये की कीमत पर सैनिटरी नैपकिन भी उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर भाजपा केशवपुरम जिलाध्यक्ष राज कुमार भाटिया, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश गुप्ता, निगम पार्षद गरिमा गुप्ता, अरुण उदय गुप्ता, निगम पार्षद नवीन त्यागी, मनीष अग्रवाल, अशोक जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रोशन कंसल, अजय शर्मा, आदर्श नगर के थानाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार , RWA अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, अश्वनी चावला,माधव ड्रग्स से अशोक अग्रवाल, पूर्व निगम पार्षद परमेश चौहान, सराय पीपल थला से मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बत्रा जी , नरेश मलिक जी, महिला मोर्चा अध्यक्षा अंजना गुप्ता, दीपक अग्रवाल एवमं अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post navigation

Previous: बिहार के नवनिर्माण के लिए जनता है तैयार श्रीमती सोनिया गांधी:-
Next: पकिस्तान में भयानक हादसा पेशावर में मदरसे में बम धमाका, सात लोगों की मौत और 70 घायल:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.