Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पकिस्तान में भयानक हादसा पेशावर में मदरसे में बम धमाका, सात लोगों की मौत और 70 घायल:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

पकिस्तान में भयानक हादसा पेशावर में मदरसे में बम धमाका, सात लोगों की मौत और 70 घायल:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
300_3001603778451c81l_pakistan

पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाका हुआ है, इस धमाके में लगभग सात लोगों की मौत हो गई है और 70 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान पुलिस ने इस धमाके को लेकर जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि पेशावर की दिर कॉलोनी में एक मदरसे में एक बम धमाका हुआ है, इसमें सात लोगों की मौत हो गई है।

 

Navratri 2020: मां चंद्रघंटा की इस विधि से करें पूजा, पापों का होता है नाश

पाकिस्तानी मीडिया ने खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख सनाउल्लाह अब्बासी और अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है। खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि एक बैग में टाइम बम लगाकर इस साजिश को अंजाम दिया गया है।लेडी रीडिंग अस्पताल के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब तक सात शवों को बरामद किया गया है और घटना में 55 लोग घायल हुए हैं। राहत बचाव 1122 के मुताबिक, घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और राहत बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंच गई हैं और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आदर्श नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया :-
Next: मध्य प्रदेश: लूटने के बाद सरेराह ऑटो चालक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, राहगीरों ने बचाया:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.