Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश: लूटने के बाद सरेराह ऑटो चालक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, राहगीरों ने बचाया:-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मध्य प्रदेश: लूटने के बाद सरेराह ऑटो चालक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, राहगीरों ने बचाया:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

इंदौर(एजेंसी) मध्य प्रदेश के इंदौर में पुराने विवाद में एक ऑटो चालक को सरेराह जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शहर के सिंधी कॉलोनी में शुक्रवार रात 11.30 बजे बदमाशों ने ऑटो रिक्शा चालक संतोष खुबानी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसे झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर है। उसके भाई का आरोप है कि पुराने विवाद में दो बदमाशों ने सरेराह पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी।

SAGAR में साहूकार ने किसान को जिंदा जला दिया

राहगीरों ने जलता देख उस पर पानी डाला और गीले कपड़े से आग बुझाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। पीड़ित के भाई ने युवकों के नाम भी लिए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। जूनी इंदौर के थाना इंचार्ज भरत सिंह ठाकुर के अनुसार सिंधी कॉलोनी में देर रात रिक्शा चालक संतोष खुबानी सड़क किनारे जल रहा था। उसकी चीख सुनकर लोगों ने गीला कपड़ा लपेटकर आग बुझाई। उसके मोबाइल से परिजन और एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई।

जब तक एंबुलेंस पहुंची, परिजन भी पहुंच गए। अमर ने बताया कि उसका भाई संतोष एक टिफिन सेंटर के लिए काम करता है। उसके पास 15 हजार रुपए थे। रात में सिंधी कॉलोनी में टिफिन छोड़ने गया था। गली नंबर 7 के पास उसका ऑटो खड़ा था। जैसे ही वह बगीचे के पास पहुंचा प्रिंस, लोकेश व एक अन्य ने उसे घेर लिया, पैसे छीने और मारपीट की। वह खुद को बचाकर ऑटो की ओर भागा तो गली के आखिरी छोर पर गिराकर उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

अमर का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उसे पीटा था, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। वहीं थाना इंचार्ज का कहना है कि जांच की जा रही है। परिजन ने जो आरोप लगाए हैं, उसमें एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पता चला है कि आरोपी और फरियादी दोनों नशा करते थे। इसी को लेकर उनका विवाद चलता था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पकिस्तान में भयानक हादसा पेशावर में मदरसे में बम धमाका, सात लोगों की मौत और 70 घायल:-
Next: बिहार में भाजपा के फ्री कोरोना वैक्सीन वादे पर बोले उद्धव ठाकरे, अन्य राज्य के लोग बांग्लादेश या कजाखस्तान से हैं:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.