Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सीएम शिवराज को कहे अपशब्द मारीच कंस और शुकनी का बताया अपराधी :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सीएम शिवराज को कहे अपशब्द मारीच कंस और शुकनी का बताया अपराधी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
आचार्य-प्रमोद-कृष्णम

मध्यप्रदेश के उपचुनाव में नेताओं ने अपने भाषण में सियासी मार्यादा को ताक पर रखा दिया है। चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही दल के नेता एक दूसरे के खिलाफ ऐसे शब्दों प्रयोग कर रहे है जिसे किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का स्वामी चिन्मयानन्द पर हमला, सरकार को भी घेरा

मुरैना में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद कृष्णन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “इतिहास में मारीच मामा, कंस मामा और शकुनी मामा तीनों मामा को निचोड़ दिया जाए तो एक मामा बनता है शिवराज मामा”। उन्होंने कहा कि
महाभारत में जिस तरह शकुनी मामा ने छल और प्रप्रंच से पांडवों को बर्बाद करने का षड़यंत्र रचा था लेकिन शिवराज मामा इन तीनों मामा का निचोड़ है।

वहीं अब आचार्य प्रमोद कृष्णन के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के अधिकृत स्टार प्रचारक प्रमोद कृष्णन ने जिस प्रकार की अभद्र आपत्तिजनक और शर्मनाक भाषण मुरैना जिले में कांग्रेस के मंच से दिया गया वह कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की जिम्मेदारी है। कमलनाथ जी प्रदेश के लाखों भांजे-भांजियों से क्षमा याचना करें और प्रमोद कृष्णन को प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाएं। क्या स्वयं कांग्रेस ऐसी भाषा का विरोध कर निर्वाचन आयोग में शिकायत करेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पहले प्यार फिर शादी, अब कुत्ते की चेन से गला दबाकर मार डाला:-
Next: बिहार इलेक्शन :सुबह 11 बजे तक 18.31 प्रतिशत हुआ मतदान, लखीसराय में रिकाॅर्ड 26.28 परसेंट वोटिंग:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.