Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • घाटमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

घाटमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1603952758-0808

उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के बाद अब घाटमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर कृपाशंकर की तस्वीररे हुई वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तस्वीरो में कांग्रेस प्रत्याशी नोट बांटते नजर आ रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही उपचुनाव में जौनपुर बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिंह रुपए देकर वोट खरीदने को लेकर एक फोटो वायरल हुई थी। विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के साथ ही प्रत्याशी मनोज सिंह पर हमला बोला था। अब सोशल मीडिया पर घाटमपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर कृपाशंकर की कई वायरल हो रहा है।

घाटमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ने बांटे नोट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.कृपाशंकर जनसंपर्क दौरान मिले एक युवक को जेब से निकाल कर कुछ देते नजर आ रहे हैं। वही विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर कृपा शंकर के द्वारा रुपए बांटने का आरोप लगा कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

इसके चलते रिटर्निंग अफसर ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और कांग्रेस प्रत्याशी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लिखित जवाब मांगा है। हालांकि वेबदुनिया.कॉम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घाटमपुर विधानसभा से उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से डॉ. कृपा शंकर प्रत्याशी बनाए गए हैं। डॉ. कृपाशंकर रोज की तरह आज भी मतदाताओं के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर तेजी के साथ एक 17 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर जनसम्पर्क के दौरान साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति को गले मिलते नजर आ रहे हैं।
इसके बाद वह जेब से निकाल कर एक अन्य युवक को कुछ देते हैं। वह युवक कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा दी गई वस्तु उस बुजुर्ग व्यक्ति को देता है और सभी आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दल के प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा रुपए देकर वोट खरीदने का आरोप लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग अफसर ने जांच शुरू कर दी है और कांग्रेस प्रत्याशी से वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लिखित जवाब मांगा है और दूसरी तरफ वीडियो का संज्ञान लेकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी – सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लेकर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर ने रुपए बांटने की बात को गलत बताया है और कहां है कि वह विजिटिंग कार्ड बांट रहे थे।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्‍तर प्रदेश के पीएम स्‍वनिधि योजना के लाभार्थियों से बातचीत की :-
Next: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का हुआ निधन:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.