Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दीवाना बनाने आ रही है वापस शेफाली जरीवाला ‘कांटा लगा’ गर्ल इस नए रिमिक्स गाने से मचाएंगी धूम:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दीवाना बनाने आ रही है वापस शेफाली जरीवाला ‘कांटा लगा’ गर्ल इस नए रिमिक्स गाने से मचाएंगी धूम:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
shefali-jariwala-unfiltered-on-her-viral-flirty-images-with-mika-singh-exclusive-video

साल 2002 में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से चर्चा में आई शेफाली जरीवाला की वापसी हो रही है। शेफाली इस बार फिर रिमिक्स में धूम मचाएंगी। इस बार उन्हें मीका सिंह का साथ मिला है। यह दोनों साल 1994 में आई फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के चर्चित गाने ‘होंठों पे बस तेरा नाम है’ का रिमिक्स वर्जन प्रस्तुत करेंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर शेफाली कहती हैं, ‘पिछले कुछ वर्षों में, मुझे रीमिक्स के लिए कई प्रस्ताव मिले, लेकिन मुझे इससे ज्यादा एक्साइटेड कुछ और नहीं मिला।

Shefali Jariwala UNFILTERED On Her Viral Flirty Images With Mika Singh-  EXCLUSIVE VIDEO | Public Releases
शेफाली इस बार बाॅलीवुड के दिग्गज सिंगर मीका सिंह के साथ काम कर रही है। मीका इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा हैं। मीका सिंह ने 1998 में अपनी यात्रा शुरू की, लेकिन 2007 में शूटआउट एट लोखंडवाला के गाने ‘ऐ गणपत’ से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद, उन्होंने रेडी, प्यार का पंचनामा, बॉडीगार्ड, देसी बॉयज, राउडी राठौर, सुल्तान, किक, हाउसफुल 3, और हाल ही में स्ट्री जैसी फिल्मों में सुपरहिट गाने गए।

Shefali Jariwala to collaborate with Mika Singh for a 'HOT' music video

शेफाली जरीवाला की बात करें तो वह कई म्यूजिक वीडियो और डांस रियल्टी शो का हिस्सा रही हैं। शेफाली एक फिटनेस फ्रीक भी हैं, और वह एक रूटीन एक्सरसाइज को फाॅलो करती हैं। उन्होंने कबूल किया है कि स्वस्थ जीवन के लिए उनकी राह आसान नहीं थी। मिर्गी के साथ शेफाली ने कैसे लड़ाई की। इसके बारे में उन्होंने बताया था, “जब मुझे पहला मिर्गी का दौरा पड़ा, तब मैं 15 साल की थी। हां, मुझे मिर्गी का दौरा पड़ा था। हालत के कारण मुझे जो दवा लेनी पड़ी थी, उससे काफी वजन बढ़ गया था।” इसके कुछ समय बाद, शेफाली कांटा लगा वीडियो में नजर आई और फेमस चेहरा बन गई। कैमरे के सामने दिखने के लिए शेफाली ने फिर अपने वजन पर काम किया और उसी रूटीन को आज तक फाॅलो करती हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में डिजिटल लाइब्रेरी की हुई शुरुआत हायर एजूकेशन कंटेंट मुफ्त में पढ़ सकेंगे सभी= छात्र:-
Next: दी दी मायावती के लिए अब सपा जानी दुश्मन भाजपा से हाथ मिलाने को बैठी है तैयार :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.