Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्‍य सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कोरोना माहमारी के बीच चुनाव आयोग ने अपने भरोसे के दम पर बिहार चुनाव कराया है :-
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

मुख्‍य सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा कोरोना माहमारी के बीच चुनाव आयोग ने अपने भरोसे के दम पर बिहार चुनाव कराया है :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव कराने से चुनाव आयोग को हतोत्साहित किया गया था लेकिन चुनाव आयोग का मानना था कि अपने भरोसे के दम पर चुनाव कराना है, अंधेरे में छलांग नहीं लगानी है।

पहले की परंपरा को तोड़ते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की समाप्ति पर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त भी शामिल हुए। सामान्य तौर पर संबंधित उपचुनाव आयुक्त ही संवाददाता सम्मेलन करते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथी चुनाव आयुक्त लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करते हैं।

CEC Sunil Arora says Social media platforms will be held liable for failure  to counter misuse - सीईसी सुनील अरोड़ा ने कहा- गलत इस्तेमाल को न रोकने पर  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होगा

अरोड़ा ने कहा कि एक तरह से मैं कहूंगा कि हमें (चुनाव आयोग को) हतोत्साहित किया गया कि महामारी के बीच चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं? लेकिन आपको याद होगा कि मैंने 25 सितंबर (जब बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम घोषित किए गए थे) को कहा था कि चुनाव आयोग के लिए यह भरोसे की बात है, न कि अंधेरे में छलांग लगाना है।

बहरहाल, उन्होंने यह नहीं कहा कि चुनाव आयोग को किसने हतोत्साहित किया था? कुछ विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि महामारी के कारण चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। अरोड़ा ने कहा कि बिहार विधानसभा के प्रथम चरण में मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी था। चुनाव आयोग के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अनुमानित वोट प्रतिशत 2015 के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों से ज्यादा होने की आस थी।

उन्होंने कहा कि जिन 16 जिलों में इस चरण में चुनाव हुए, उनमें से 12 वाम चरमपंथ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि 12 में से 4 जिले नक्सलवाद से बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने चुनाव के सुचारु संचालन पर खुशी जताई।
सीईसी ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनावों में पहले चरण में 54.94 फीसदी मतदान हुआ था जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में यह आंकड़ा 53.54 फीसदी था।

चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने कहा कि उम्मीद थी कि अनुमानित मत प्रतिशत पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा रहेगा। बिहार में 3 चरणों के विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। ईवीएम के प्रभारी उपचुनाव आयुक्त ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का काम काफी संतोषप्रद था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइडेन ने कहा मैं कोई झूठा वादा नहीं करूँगा मैं इलेक्शन के लिए मैं यह नहीं करूंगा की मैं कोरोना जैसे भयानक संक्रमण को काबू करूँगा :-
Next: भारत के प्रधानमन्त्री ने दिया देशवासियो को ख़ुशी का संकेत बताया उन्होंने अरर्थव्यस्था की गाड़ी लौट रही अब पटरी पर :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.