Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेहरहम माँ ने हत्या कर गंगा में बहाया अपने ही बच्चे का शव,छह महीने से रेलिंग पर अटका रहा मासूम का शव,जांच जारी…
  • क्राइम
  • देश

बेहरहम माँ ने हत्या कर गंगा में बहाया अपने ही बच्चे का शव,छह महीने से रेलिंग पर अटका रहा मासूम का शव,जांच जारी…

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

बुधवार को अपने जिगर के टुकड़े का कत्ल कर गंगा में फेंक दिए गए छह के मासूम अंश का दिन भर चली खोजबीन के बाद भी कुछ अता पता नहीं चल सका।जल पुलिस के साथ साथ परिजन भी गंगा किनारे डटे रहे।कनखल की सर्वप्रिय विहार कालोनी के रहने वाले दीपक बलूनी की पत्नी संगीता बलूनी ने अपने छह माह के बेटे अंश की गंगा में डूबाकर हत्या कर दी थी और शव को गंगा में बहा डाला था।

पुलिस को आरोपी मां ने बेटे के घर से गायब होने की कहानी गढ़कर एक बारगी उलझाने की कोशिश की थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आगे उसकी कहानी टिक नहीं सकी थी।मां ने कबूला था कि बेटे के लगातार स्तनपान करने एवं रोने से आजिज आकर उसने उसकी हत्या कर शव बहा दिया है।

श्रीयंत्र मंदिर के सामने गंगा घाट की रेलिंग पर भी मासूम का शव अटका था,जिसकी फोटो खींचकर एक राहगीर ने पुलिस को भेजी थी।कनखल पुलिस ने चंद घंटों में मासूम के गायब होने की गुत्थी को सुलझाकर मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।उसने बाकायदा फोटोग्राफ भी भेजे थे।एसओ ने जब वह फोटो महिला को दिखाए तो उसने अपने बेटे जैसे कपड़े बताए थे।मासूम का अता पता अब तक नहीं चल सका है।

एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि मासूम की तलाश में बुधवार को भी दिन भर जल पुलिस गंगा की मुख्य धारा में उतरी थी लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।महिला ने जुर्म कबूलते हुए बताया था कि बेटा स्तनपान ही करता था और रोता भी बहुत था।इस बात से वह बेहद परेशान हो चुकी थी।इसी वजह से उसने बेटे की हत्या करने की ठान ली थी।हत्या के बाद पुलिस के सामने बात करते हुए भी उसके चेहरे पर बेटे के लापता हो जाने जैसा कोई दुख नजर ही नहीं आ रहा था।

हीरो मोटो कोर्प में कार्यरत मूल रूप से जयहरीखाल (पौड़ी) के रहने वाले दीपक बलूनी की शादी पांच साल पहले गुमानीवाला,ऋषिकेश की रहने वाली संगीता से हुई थी।संडे की देर शाम खुलासे से पूर्व पुलिस ने पति को भरोसे में ले लिया था।इसके बाद उसका पत्नी से आमना सामना कराया था।बेटे की हत्या की आरोपी संगीता कम बोलती है।पुलिस ने जब उसकी मानसिक मनोदशा को लेकर पड़ताल की तब यह बात सामने आई।पुलिस की माने तो बेटे के कत्ल का खुलासा कर देने के बाद वह कुछ नहीं बोली।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कैब,तीन की सांसें थमीं,शव देख पत्नी और बेटा हुए बेहोश
Next: देहरादून में एटीएम चोरी का हुआ खुलासा,दो सदस्य नगदी व कार के साथ गिरफ्तार…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.