Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जल्द बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली और लखनऊ जाने के लिए शुरू होंगी फ्लाइट्स यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जल्द बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली और लखनऊ जाने के लिए शुरू होंगी फ्लाइट्स यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_09_2019-03_08_2019-2blyu61_19457681_13652693_19543029

उत्तर प्रदेश का बरेली एयरपोर्ट बनकर लगभग तैयार है. आरसीएस (Regional Connectivity Scheme) उड़ान के तहत उत्तर प्रदेश का बरेली एयरपोर्ट साल 2020 के अंत तक लखनऊ और दिल्ली एयरपोर्ट से कनेक्ट हो जायेगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बरेली एयरपोर्ट के सिविल एनक्लेव को डेवलप कर रही है |
बरेली एयरपोर्ट शुरू होने से लाखों लोगों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश का 8 वां सबसे बड़ा मेट्रोपोलिस शहर से हवाई यात्रा शुरू होने से ना सिर्फ बरेली बल्कि आस-पास के शहरों और जिलों में रहने वालों के लिए भी आवागमन बेहतर हो पायेगा. देश के इस 50 वें सबसे बड़े शहर के आस-पास शहर और जिलों मसलन रामपुर,मुरादाबाद,संभल,बदायूं,कासंगज,शाहजहांपुर,पीलीभीत,फर्रूखाबाद,अमरोहा के निवासी भी दिल्ली और लखनऊ के लिए हवाई यात्रा कर पायेंगे. रामगंगा नदी के किनारे बसा यह शहर उन शहरों में शुमार है जिसे स्मार्ट शहर के रुप में डेवलप किया जाना है |

You will fly from Bareilly but other airports are incomplete how will you  get down Bareilly News

एयरपोर्ट में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएंएयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया बरेली में नए सिविल एन्कलेव के रूप में विकसित कर रहा है जिसमें 525 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में एक इंट्रिम टर्मिनल बिल्डिंग भी बनाया जा रहा है. एयरपोर्ट के एप्रोन को इस तरह तैयार किया गया है कि इसमें आसानी से एटीआर 72 प्रकार की एयरक्राफ्ट की पार्किंग की जा सके.70 करोड़ रुपये की लागत से प्री इंजीनियर्ड रेगुलर टर्मिनल बिल्डिंग तैयार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिल सके. पिक ऑवर में एयरपोर्ट 150 यात्रियों को हैंडल करने में सक्षम है. यानी कि पिक ऑवर में 75 प्रस्थान करने वाले और 75 आगमन करने वाले यात्रियों को हैंडल किया जा सकेगा.दिसंबर से शुरू होने वाले इस एयरपोर्ट में 6 चेक इन काउंटर्स होंगे. एयरपोर्ट में 90 कारों को पार्किंग करने के लिए कार पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है |

एयरपोर्ट शुरू होने से कारोबार में भी वृद्धि होगी
उत्तर प्रदेश के उत्तर हिस्से में स्थित बरेली एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्र का कारोबार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. फर्नीचर विनिर्माण क्षेत्रों के लिए मशहूर बरेली के लिए नये मौके पैदा होंगे. कपास,अनाज और चीनी कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. कारोबारी आसानी से बाजारों तक पहुंच पायेंगे. यहीं नहीं एयरपोर्ट सर्विस शुरू होने से किसानों की उपज को भी बड़ा बाजार मिल पायेगा. इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नये मौके मिलेंगे |

Post navigation

Previous: हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कोरोना पॉजिटिव :-
Next: ओडिशा के बाद बंगाल में मिला अलग प्रजाति का पीले रंग का कछुआ सब देखते रह गए :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.