Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में स्मार्टफोन की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सैमसंग बनी नंबर-1:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश में स्मार्टफोन की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सैमसंग बनी नंबर-1:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

लॉकडाउन के बाद देश में स्मार्टफोन की बिक्री में तेजी देखने को मिली है. रिसर्च फर्म काउंटरप्वॉइंट की माने तो देश में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 53 मिलियन स्मार्टफोन की बिक्री हुई. जो एक तिमाही में अभी तक की सबसे ज्यादा बिक्री है. वहीं सैमसंग ने शाओमी को पीछे छोड़ कर देश में स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में पहला नंबर हासिल कर लिया है. काउंटरप्वॉइंट के अनुसार 2020 सितंबर तिमाही में देश में स्मार्टफोन के शिपमेंट में 9 फीसदी की वृद्धि हुई है. जो भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हैं |

Samsung items record sale during corona crisis

काउंटरप्वॉइंट की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिके हैं. जिसमें सबसे ज्यादा 24 फीसदी हिस्सेदारी सैमसंग की थी. दूसरे नंबर पर शाओमी (23 फीसदी) रहा. वहीं वीवो (16फीसदी), रियलमी (15 फीसदी) और ओप्पो (10 फीसदी) के साथ आते हैं |

बता दे सैमसंग भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दो साल बाद सबसे बड़ा ब्रांड बना है. इसकी ग्रोथ सालाना आधार पर 32 फीसदी रही है. सैमसंग के इस मजबूत प्रदर्शन की वजह कई रणनीतियों का नतीजा है जिसमें प्रभावी सप्लाई चैन और नए लॉन्च के जरिए कई कीमतों की श्रेणियों को छूना है. सैमसंग का ऑनलाइन चैनल पर जोर, अपने पोर्टफोलियो में अब तक का सबसे ज्यादा ऑनलाइन योगदान ने उसे पहले पायदान पर दोबारा पहुंचने में मदद की है|

शाओमी 2018 की तीसरी तिमाही के बाद पहली बार दूसरे स्थान पर फिसला है. रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की वजह से मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चैन प्रभावित हुई. जिससे सप्लाई और डिमांड में अंतर आया. जिसका बखूबी फायदा सैमसंग ने उठाया |

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी- अब अपने पड़ोस के डाकघर से भी अमेरिका जैसे देशों में भेज सकते हैं सामान:-
Next: दिवाली के मौके पर इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर खरीदने पर 3 दिन में मिलेगा सब्सिडी का पैसा :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.