Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान में मचा कोहराम इमरान सरकार ने किया दबाव से कई बार मना :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अभिनंदन की रिहाई पर पाकिस्तान में मचा कोहराम इमरान सरकार ने किया दबाव से कई बार मना :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

पाकिस्तान ने दावा किया कि भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई के लिए देश पर कोई दबाव नहीं था। इससे एक दिन पहले विपक्ष के एक शीर्ष नेता ने कहा था कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने देश पर भारत के हमले के डर से उच्चस्तरीय बैठक में पायलट को रिहा किए जाने का अनुरोध किया था।

पाकिस्तान की सेना ने 37 साल के भारतीय वायु सेना के पायलट को 27 फरवरी 2019 पकड़ लिया था। इससे पहले पाकिस्तान ने उनके ​मिग—21 बाइसन जेट विमान को मार गिराया था।

भारत के हमले के डर से हुई अभिनंदन की रिहाई, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और  स्पीकर ने किया खुलासा The release of Abhinandan, who was feared to be  attacked by India, was

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना के जेट विमानों ने 26 फरवरी 2019 को तड़के पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के शिविरों पर बमबारी की थी। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना के जेट विमानों ने 26 फरवरी 2019 को तड़के पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के शिविरों पर बमबारी की थी। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

अभिनंदन ने मिग को गिराये जाने से पहले पाकिस्तान के एफ—16 लड़ाकू विमान को ​मार गिराया था। पाकिस्तान ने उन्हें एक मार्च की रात को रिहा कर दिया था।
उस दिन के तनाव को याद करते हुए इस्लामाबाद में नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा, ‘पैर कांप रहे थे, माथे पर पसीना था और विदेश मंत्री (कुरैशी) ने हमसे कहा, अल्लाह के लिए उन्हें (अभिनंदन) अब वापस जाने दो, क्योंकि भारत रात नौ बजे पाकिस्तान पर हमला करने ही वाला है।

अभिनंदन को पकड़कर थरथराने लगा था पाकिस्तान, देखिए रिपोर्ट - 9 baj gaye  AajTak

उन्होंने कहा, ‘भारत हमले की योजना नहीं बना रहा था…वे केवल इतना चाहते थे कि पाकिस्तान भारत के सामने झुक जाए और अभिनंदन को वापस भेजा जाए।’

सादिक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुये विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर कोई दबाव नहीं था।

प्रवक्ता ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पाकिस्तान सरकार ने यह ​निर्णय शांति के मद्देनजर लिया था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस फैसले का स्वागत किया था।’

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार का नया कानून:-
Next: विदेश सचिव श्रृंगला बोले, चीन के साथ सीमा संकट से भारत परिपक्वता के साथ निपटा:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.