Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हर 10 में से 7 शहरी भारतीय खेलते है मोबाइल गेम आइये जानते है भारत है कितने नंबर पर :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हर 10 में से 7 शहरी भारतीय खेलते है मोबाइल गेम आइये जानते है भारत है कितने नंबर पर :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
06-13

भारत में हर 10 में से सात शहरी भारतीय इस समय किसी भी डिवाइस पर वीडियो गेम या मोबाइल गेम खेल रहे हैं, और ये देश को दुनिया के शीर्ष 10 गेमिंग देशों में ले जा रहे हैं. गुरुवार को एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है | मोबाइल गेमर्स ने पीसी या कंसोल गेमर्स को स्पष्ट रूप से पछाड़ दिया है, क्योंकि सिर्फ 12 फीसदी भारतीय कंसोल पर गेम खेलते हैं जबकि 67 फीसदी लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर गेम खेलते हैं |

हर 10 में से 7 शहरी भारतीय खेलते है मोबाइल गेम, जानें Top 10 गेमिंग देशों  में भारत का कौन सा नंबर?
यदि भारत में कुल गेम खेलने वालों की संख्या को देखा जाए. तो उसमें से 82 फीसदी लोग एक सप्ताह में 10 घंटे गेम खेलते हैं. इसके अलावा 16 फीसदी लोग सबसे ज्यादा गेम खेलते हैं और वे 10 घंटे से भी ज्यादा समय तक गेम खेलते हैं पेपर के इ गेमिंग और नेक्स्ट जनरेशन शीर्षक के अनुसार ‘भारत में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग एक तेजी से बढ़ता व्यवसाय है, जो प्रतिस्पर्धी खेलों और पेशेवर गेमिंग में विकसित हो रहा है| भारत में सक्रिय गेमर्स, गेमिंग और ईस्पोर्ट्स उद्योग के बढ़ते समुदाय की आने वाले वर्षों में तेजी की संभावना है |

भारत में गेम खेलने वालों के बीच 24 सर्वे किए. जिससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि भारत अब दुनिया के शीर्ष 10 गेमिंग देशों में शुमार है | के ईस्पोर्ट्स और गेमिंग के ग्लोबल सेक्टर हेड निकोल पाइक ने कहा कि, इस वर्ष भी हाईलाईट हुआ है कि गेमिंग इकोसिस्टम में चीजें कितनी जल्दी बदल सकती हैं. इससे विज्ञापनदाताओं और प्रायोजकों के लिए यह जानना मुश्किल हो जाता है कि क्या, कब और कैसे समझदारी से e और गेमिंग के लिए खर्च करना है|

India on number 2 in gaming on phone, these are 5 best smartphones | मोबाइल  गेम यूजर में भारत दुनिया में नंबर 2, गेमिंग के लिए ये 5 फोन हैं बेस्ट ऑप्शन

भारत में गेमर्स का प्रतिशत अमेरिका (71 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया (72 प्रतिशत) के बराबर है. हालांकि यह दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में अभी भी अनुपात से कम है. कंसोल गेमर्स के लिए प्रमुख बाजार हांगकांग (32 फीसदी), स्पेन (29 फीसदी), अमेरिका (28 फीसदी), यूके (28 फीसदी) और ऑस्ट्रेलिया (27 फीसदी) हैं. गेम खेलने के अलावा यूट्यूब पर इन्हें देखना भी एक अलग ट्रेंड बन गया है. यूट्यूब पर गेम्स काफी प्रसिद्ध हैं. प्रतिस्पर्धा के किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर इनकी इतनी लोकप्रियता नहीं है |

यूट्यूब गेमिंस में भारत जागरूकता के मामले में तीसरे नम्बर पर और इंगेजमेंट में पांचवें नम्बर पर है. यूट्यूब से तुलना करें, तो फेसबुक और ट्विटर पर भी गेमिंग की जाती है लेकिन वहां यह संख्या 12-12 फीसदी है. रिपोर्ट के अनुसार भारतीयों की इन प्रतियोगिताओं से ज्यादा जुड़ने की संभावना है. एक बार वे इनके बारे में जान जाएंगे, तो देश में ईस्पोर्ट्स का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है |

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 28वें दिन रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में इसके भाव:-
Next: हैदराबाद रास्ते में हुआ था हादसा शादी से लौट रहे परिवार के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत, ब्रेक फेल होने के कारण हुआ एक्सीडेंट :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.