Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार के मंत्री से कोर्ट में मांगी माफी, मानहानि का मामला हुआ बंद :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार के मंत्री से कोर्ट में मांगी माफी, मानहानि का मामला हुआ बंद :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
203010115201

भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता और दिल्ली हिंसा को लेकर विवादों में आए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल सरकार के मंत्री से माफी मांग ली है. कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार (Delhi Government) में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. सतेंद्र जैन ने इन आरोपों के चलते कपिल मिश्रा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था. आरोप साबित न कर पाने के चलते इस मामले में कपिल मिश्रा ने कोर्ट में बिना शर्त माफी मांग ली है. राउज वेन्यू कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी. इसके बाद यह केस बंद कर दिया गया|
ट्विटर पर माफी न मांगने पर जेल की दी थी धमकी
कोर्ट में मामला बंद होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कपिल मिश्रा पर बड़ा हमला बोला है. दोनों आप नेताओं ने कपिल मिश्रा से ट्विटर पर माफी मांगने के लिए कहा है. ऐसा न करने पर जेल जाने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है. उनका कहना था कि कपिल मिश्रा ने कोर्ट में माफी मांगी और कहा कि यह पॉलिटिकली मोटिवेटेड थी, लेकिन अब वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें |

Kapil Mishra apologizes CM Delhi government minister court case closed
सत्‍येंद्र जैन ने कहा, 2017 में कपिल मिश्रा को मंत्रिमंडल से निकाला गया तो उन्होंने भद्दे आरोप लगाए. कपिल ने कहा था कि मैंने केजरीवाल को दो करोड़ रुपये दिए और ऐसा करते हुए उन्होंने देखा था. वे अभी ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से माफी मांगेंगे, ऐसा उन्‍होंने कहा है |

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन्‍होंने दो करोड़ देते हुए जैन को देखा, उस वक्‍त पुलिस का पहरा था, किसी ने तो बैग में लाए होंगे, किसी ने तो देखा होगा. जब कपिल से सवाल पूछे गए तो इनके पास कुछ भी बताने को नहीं था. इन्‍होंने आप छोड़ी, बीजेपी ज्‍वाइन की और फिर माफी भी मांगी. इनका ये कहना कि इनका बयान राजनीति से प्रेरित था. इससे साफ है कि ये काम बीजेपी ने करवाए थे|

Post navigation

Previous: देश की इस अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई करते हैं तीनों सेनाओं के अफसर और जवान:-
Next: हैकर ने दिखाया अपना कमाल :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.