Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर रखते हुए अजमेर में प्रशासन-पुलिस का हाई अलर्ट :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर रखते हुए अजमेर में प्रशासन-पुलिस का हाई अलर्ट :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
15_02_2019-gujar_18953119_93831264

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के मद्देनजर अजमेर जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस हाई अलर्ट पर है।

मांगें नहीं माने जाने पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के एक नवंबर से प्रदेशव्यापी गुर्जर आंदोलन करने के मद्देनजर अजमेर जिला पुलिस अजमेर शहर सहित ग्रामीण गुर्जर बहुल क्षेत्र में विशेष निगरानी रख रही है और स्थानीय गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं को सूचीबद्ध कर उन पर नजर रख रही है।

Gujjar agitation in Rajasthan trade affected in Aligarh one thousand trucks  stuck in jam

अजमेर शहर के नजदीकी गुर्जर बहुल क्षेत्रों नारेली, डुमाडा, बालूपुरा, कांकरिया, घूघरा, भगवानगंज, पहाड़गंज, अजयनगर, जवाहर की नाड़ी, गुर्जर वास सहित किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गुर्जरों के मंदिर उबड़ा का देवरा पर भी गुप्तचर एजेंसी की टीम सक्रिय है।

अजमेर में शुक्रवार रात गुर्जर नेता भगवान सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति तैयार की गई। बैठक में पंच-पटेलों के अलावा गुर्जरों का युवा वर्ग भी सम्मिलित हुआ। पुलिस ने अजमेर जिले की सीमाओं, हाईवे तथा शहरी क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी अभियान भी चलाया है।

Post navigation

Previous: शर्मसार घटना : बरेली में पिता ने किया खुद की औलाद का बलात्कार :-
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बताया पाकिस्तान की संसद में स्वीकार किया पुलवामा हमले का सच:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.