Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोनू सूद ने तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट की अपील की जानिये आगे की जानकारी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

सोनू सूद ने तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट की अपील की जानिये आगे की जानकारी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

बिहार में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान हुआ था और अब दूसरे चरण का मतदान मंगलवार यानि 3 नवम्बर को है। उससे पहले सोनू सूद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि सोनू सूद ने बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव को वोट करने की अपील की है।
वायरल तस्वीर में सोनू सूद एक शख्स के साथ आरजेडी का एक पोस्टर पकड़े नजर आ रहे हैं, जिसपर लिखा है- ‘मतदान करें पलायन मुक्त बिहार के लिए, तेजस्वी भव: बिहार’ तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं, “सोनू सूद ने कहा बिहार के विकास के लिए तेजस्वी जी को वोट दें”।

फैक्ट चेक: क्या सोनू सूद ने की तेजस्वी यादव के पक्ष में वोट करने की अपील?  फर्जी है वायरल तस्वीर - Fact Check actor sonu sood viral post social media Tejashwi  Yadav

तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें ‘जागरण’ की एक खबर मिली, जिसमें असली तस्वीर लगी थी। खबर के मुताबिक, जमशेदपुर के एक कलाकार अर्जुन दास ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की एक पेंटिंग लॉकडाउन के दौरान बनाई थी। अर्जुन ने पेंटिंग को ट्वीट किया था जिसके बाद सोनू सूद ने उन्हें मुंबई बुलाया था। ये तस्वीर भी उसी समय ली गई थी। सोनू सूद से मुलाकात का एक वीडियो भी अर्जुन ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था।

बताते चलें, सोनू सूद ने बिहार चुनाव को लेकर 28 अक्टूबर को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से सोच समझकर मतदान करने की अपील की थी। इसके साथ ही सोनू सूद ने बिहार से पलायन का मुद्दा भी उठाया है। सोनू ने कहा कि जिस दिन बिहारी भाइयों को घर छोड़कर दूसरे राज्‍यों में नहीं जाना पड़ेगा उस दिन देश की जीत होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड शीतलहर का भी दिखेगा प्रकोप :-
Next: मुद्दा विहीन उपचुनाव में नेताओं ने ‘बदजुबानी’ पर खूब लगाया दांव:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.