Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना संकट पर नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा- मिलकर कोरोना को हराएंगे:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना संकट पर नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा- मिलकर कोरोना को हराएंगे:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्रियों से राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों पर चर्चा की जा रही है. साथ ही कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में बताया जा रहा है. इससे पहले पीएम मोदी कई सेक्टर के लोगों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा कर चुके हैं |

PM modi will interact with all chief ministers on future of corona | कोरोना  संकट पर मुख्यमंत्रियों संग मंथन करेंगे पीएम मोदी | Hindi News, राष्ट्र

पीएम मोदी ने इस चर्चा के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके बारे में मुख्यमंत्रियों को आश्वासन दिया है. पीएम मोदी ने कहा है कि जनता तक जरुरी समान पहुंचाने के लिए इन्तेजाम किये जाएँ. इसके साथ ही पीएम मोदी ने लॉकडाउन को कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश भी दिए हैं. साथ ही राज्यों से अपील की जा रही है कि जिन भी राज्यों में जमात के लोग गए हैं, उन सभी लोगों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाए |

मजदूरों के पलायन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की कि हमें हर संभव पलायन को रोकना होगा. इसके लिए हर राज्य अपने ओर से सारे इंतजाम करे. मजूदरों के लिए शेल्टर होम के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाए. साथ ही मजदूरों से अपील की जाए कि वह सड़कों पर न निकलें |

कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ  बैठक | Perform India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में क्रेंद्र और राज्य सरकारों के बेहतरीन समन्वय की जरूरत है. केंद्र सरकार हर राज्य के साथ खड़ी है और उन्हें जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों से मेडिकल सुविधाओं के बारे में भी की |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों में बढ़े कोरोना मरीजों की तादाद पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि जिन लोगों में भी सिम्टम्स दिखे उन्हें आइसोलेट किया जाए. साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारनटीन किया जाए. अगर क्वारनटीन वार्ड बढ़ाने की जरूरत है तो उसे बढ़ाया जाए |

Post navigation

Previous: अरुणाचल प्रदेश से पहला मामला आया सामने तबलीगी जमात से लौटा था शख्स:-
Next: तब्लीगी जमात के लोग परिक्षण के खिलाफ कर रहे हैं आपत्ति:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.