Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भागलपुर में बड़ा हादसा, नौका डूबने से महिला की मौत, 30 से ज्यादा लापता :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भागलपुर में बड़ा हादसा, नौका डूबने से महिला की मौत, 30 से ज्यादा लापता :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी में नौका के पलट जाने से उसमें सवार 40 लोग डूब गए। हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग लापता है।

नदी में डूबने से बालक की मौत – The Voice of Bihar-VOB

थाना प्रभारी कुणाल चक्रवर्ती ने बताया कि तीनटंगा गांव के निकट गंगा नदी के दर्शन मांझी घाट से एक नाव पर सवार होकर नदी के दूसरे छोर पर मक्के की खेती करने के लिए जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव पलट गई। यह दुर्घटना नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई।

चक्रवर्ती ने बताया कि नाव पर सवार लोगों में से 8 लोग किसी तरह तैरकर किनारे आ गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे और एक महिला का शव नदी से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान तीनटंगा गांव की सुनयना देवी के रूप में की गई है जिसकी उम्र 35 वर्ष और पति का नाम किलबुल यादव है।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका भी मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही भागलपुर से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाई गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम मामले में सुनवाई 18 नवंबर तक टली:-
Next: राजस्थान में पूर्व मंत्री भाटी का कोरोना से निधन :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.