Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान में पूर्व मंत्री भाटी का कोरोना से निधन :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्थान में पूर्व मंत्री भाटी का कोरोना से निधन :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
lalit-bhati

राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपमंत्री ललित भाटी का बुधवार को कोरोनावायरस से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। अजमेर शहर के कांग्रेस के वरिष्ठ एवं राजनीति के परिपक्व नेता के तौर पर पहचान रखने वाले भाटी की 19 अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई थी। मंगलवार रात गम्भीर हालत में उन्हें स्थानीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने बुधवार रात 10 बजे अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है तथा पत्नी एवं बहू भी संक्रमित हैं।

अजमेर के दिग्गज कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री ललित भाटी का निधन - Sabguru  News

भाटी पहली बार 1985 में अजमेर के केकड़ी से चुनाव जीतकर विधायक बने थे और राजस्थान विधानसभा में उनके बोलने से प्रभावित होकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर ने उन्हें चिकित्सा महकमें में उपमंत्री का दायित्व सौंपा था।

वह 1998 में अजमेर पूर्व से भी विधायक का चुनाव जीते थे। उन्हें छोटी उम्र में ही राजनीति की गहरी समझ थी। भाटी ने अजमेर से ही ‘दैनिक रोजमेल’ का प्रकाशन कर पत्रकारिता में भी दखल रखा। दिवंगत भाटी अजमेर के सुप्रसिद्ध बीड़ी उद्योगपति रहे शंकरसिंह भाटी के पुत्र थे।
भाटी के निधन से अजमेर में कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई। यहां के कोली समाज पर उनकी अच्छी पकड़ रही है जो कि कांग्रेस का ही वोट बैंक माना जाता रहा है। उनके निधन पर पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी सहित कई कांग्रेसियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भागलपुर में बड़ा हादसा, नौका डूबने से महिला की मौत, 30 से ज्यादा लापता :-
Next: पराली पर तो रोक, शहर में कूड़ा जलता है बेरोकटोक :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.