Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा से लौट रहे 5 लोगों की मेरठ में भीषण सड़क हादसे में मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…
  • क्राइम
  • देश

हरियाणा से लौट रहे 5 लोगों की मेरठ में भीषण सड़क हादसे में मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
IMG_20191110_25709

शनिवार शाम को मेरठ में भीषण हादसा हुआ।कार और ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सभी मृतक हरियाणा के रहने वाले थे और हरिद्वार से लौट रहे थे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।ट्रक चालक मौके से फरार हो गया,जिसकी तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।मामला मेरठ के इलाके में नानू की नहर के पास का है।

जानकारी के मुताबिक,के रहने वाले पांच लोग हरिद्वार से लौट रहे थे।जैसे ही वो नानू की नहर के पास पहुंचे,तभी सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में था,तभी नियंत्रण खो बैठा।परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांचों युवक नोएडा स्थित लूमैक्स कंपनी में काम करते थे।

शुक्रवार को शादी में जाने के लिए कार में सवार होकर निकले थे।जल्दी पहुंचने के लिए उन्हें कांवड़ पटरी मार्ग को चुना,जहां पर कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई।फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चुरू में हाईवे पर हुए 2 भीषण हादसे में दो की गई जान, पांच घायल
Next: फरीदाबाद : बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के चार लोगों की की हत्या,चाकू से गला रेत कर हुए फरार…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.