Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की,की अपील
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की,की अपील

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
untitled-1-jpg_900x450xt

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए वोटों की गिनती जारी है. जीत की तरफ बढ़ रहे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन को जॉर्जिया ने राहत दी है. 16 इलेक्टरोल वोट वाले जॉर्जिया में बाइडेन आगे चल रहे हैं. अगर वह जॉर्जिया जीते तो वह जादुई आकंड़े के काफी पास आ जाएंगे. व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है.

अगर बाइडेन जॉर्जिया जीत जाते हैं और फिर नेवाडा या एरिज़ोना (दोनों राज्यों में वह आगे चल रहे हैं) या पेंसिल्वेनिया (जहां मतपत्रों की गिनती धीरे-धीरे ट्रंप की जीत की उम्मीदों को धीमी कर रही है) तो बाइडेन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन जाएंगे.

इससे पहले बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा जिस तरह की चीजें हैं, उनसे हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. हमें कोई संदेह नहीं है कि गिनती पूरी होने पर सीनेटर कमला हैरिस (उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार) और मैं जीत हासिल करेंगे कमला हैरिस भी इस दौरान बाइडेन के साथ मौजूद थीं.

पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से मतगणना पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की भी अपील की. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लोगों से धैर्य रखने की अपील करता हूं. प्रक्रिया चल रही है. मतगणना पूरी की जा रही है

वहीं ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे. ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नवादा में मुकदमें दर्ज करा चुका है. उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है.

ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बाइडेन ने ट्वीट किया डोनाल्ड ट्रंप वोटों की गिनती रोकने के लिए अदालत जा रहे हैं. हमने चुनाव को बचाने और लड़ने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास किया है और इसमें हम आपकी मदद चाहते हैं.

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम में एक बार फिर हुई बर्फबारी, बदरीनाथ के आसपास चोटियों में हुआ हिमपात
Next: कोहली ने बायो बबल में लंबे टूर्नामेंट पर उठाया सवाल, कहा- खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.