Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोहली ने बायो बबल में लंबे टूर्नामेंट पर उठाया सवाल, कहा- खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोहली ने बायो बबल में लंबे टूर्नामेंट पर उठाया सवाल, कहा- खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
06_11_2020-virat-kohli_21032048

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी (COVID-19 Pandemic) के बीच टूर्नामेंट की लंबाई पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बायो बबल में रहने से खिलाड़ियों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। कोरोना के कारण इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जा रहा है।  कोहली, आइपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का नेतृत्व कर रहे हैं। आरसीबी आज शाम को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ेगी।

आरसीबी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कोहली ने कहा कि बायो बबल में सभी लोग एक साथ रह रहे हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन यहां चीजें दोहराती हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक बायो बबल में रहने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई है। टीम का माहौल अच्छा रहा है। हमने एक साथ खेलने का लुत्फ उठाया है। बायो बबल में हमने अच्छा समय गुजारा है, लेकिन कुछ समय बाद दिक्कत होने लगती है, क्योंकि वही चीजें बार-बार दोहराती हैं। बता दें कि आइपीएल के खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है।

कोहली ने आगे कहा कि बायो बबल में खिलाड़ी कुछ जगहों तक सीमित रह जाते हैं। वे परिवार से नहीं मिल पाते। ऐसे में इन बातों पर विचार करना होना चाहिए कि टूर्नामेंट या सीरीज कितनी लंबी हो। 80 दिनों तक एक जैसे माहौल में रहने का खिलाड़ियों के मानसिक स्थिति पर क्या असर हो रहा है। अंत में, आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। मुझे लगता है कि अगर इसी तरह लंबे टूर्नामेंट होते रहे तो खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति पर काफी बुरा प्रभाव पड़ेगा।

कोहली ने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के साथ बातचीत नियमित रूप से होनी चाहिए। खिलाड़ी कैसा महसूस कर रहे हैं इस पर बायो बबल आधारित होना चाहिए। बता दें कि कोहली की टीम आज शाम को एलिमिनेटर 1 में डेविड वार्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद से भिड़ेगी। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। जबकि, मैच जीतने वाली टीम का मैच क्वालीफायर 2 में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Post navigation

Previous: पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की,की अपील
Next: बिहार विधानसभा वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह, लगी लंबी कतारें :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.