Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में आ रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारत में आ रही कोरोना महामारी की दूसरी लहर :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
26_10_2020-coronavirus_treatment-_20958548

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग जारी है। भारत में अब लॉकडाउन के नियमों में छूट दी गई है। इस बीच, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में नए सिरे से केस आना शुरू हो गए हैं। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आ गई है? हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं है, लेकिन लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। कहा जा रहा है कि त्योहारों के समय लोग जरूरी काम से घर से बाहर जरूर निकलें, लेकिन मास्क लगाएं और सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करें। शारीरिक दूरी के नियम का पालन बहुत अनिवार्य है। जानिए देश में कोरोना महामारी के ताजा आंकड़े

29 provinces of America started rising again Coronavirus emergency  declaration in Spain

शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना महामारी के 50,356 नए केस दर्ज किए और 577 मौते हुई। देश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 84,62,080 पहुंच गया है। 30 जनवरी से अब तक 1,25,562 लोग कोरोनो वायरस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में अभी कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 516632 है। इनमें सबसे ज्यादा एक लाख तीन हजार केस महाराष्ट्र में है। यहां नए मामलों और मरने वालों की दर में तेजी आई है। दिल्ली में करीब 40 हजार एक्टिव केस हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 23 हजार, गुजरात में 12 हजार, हरियाणा में पंद्रह हजार, कर्नाटक में 33 हजार, मध्यप्रदेश में साढ़े सात हजार, राजस्थान में सोलह हजार, उत्तर प्रदेश में 23 हजार और पश्चिम बंगाल में 35 हजार एक्टिव केस हैं।

जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस बढ़े हैं, उनमें शामिल हैं बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड।

जिन राज्यों में कोरोना से होने वाली मौतों की दर बढ़ी है, उनमें शामिल हैं आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल।

देश में अभी कोरोना महामारी का सबसे अधिक खतरा राजधानी दिल्ली में दिखाई दे रहा है। तापमान में गिरावट और बढ़ते प्रदूषण के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 7000 नए केस सामने आए। यह दिल्ली में कोरोना संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस तरह दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 4.23 लाख पहुंच गया है। वहीं आशंका जताई गई है कि यहां बहुत जल्द एक दिन में पंद्रह हजार केस सामने आ सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार विधानसभा वोटिंग को लेकर मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह, लगी लंबी कतारें :-
Next: इस महीने लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.