Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फरीदाबाद : बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के चार लोगों की की हत्या,चाकू से गला रेत कर हुए फरार…
  • क्राइम
  • देश

फरीदाबाद : बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के चार लोगों की की हत्या,चाकू से गला रेत कर हुए फरार…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191110_1848

शुक्रवार देर रात सेक्टर-7 ए में बदमाशों ने रेडियोलॉजिस्ट, उनकी पत्नी और बेटी व दामाद की चाकू से गोदकर और गला रेतकर हत्या कर दी।पड़ोसियों को इस बारे में शनिवार दोपहर को पता लगा।सुबह से ही परिवार के किसी सदस्य को नहीं देखने और कुत्ते के लगातार भौंकने व टीवी की तेज आवाज के कारण पड़ोसियों को शक हुआ।पड़ोसियों की सूचना पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर में खून से लथपथ चार लाशें पड़ी थीं।

वारदात में पुलिस को किसी जानकार का हाथ होने का संदेह है।पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि हत्यारे का मकसद लूटपाट करना नहीं था।पुलिस ने बताया कि मकान नंबर-19 निवासी डॉ.प्रवीण मेहंदीरत्ता (65 वर्ष) रेडियोलॉजिस्ट थे।

एक्स-रे मशीन उन्होंने अपने घर के बेसमेंट में ही लगा रखी थी।उनकी पत्नी भारती उर्फ सुदेश मेहंदीरत्ता (58 वर्ष) एक निजी स्कूल में अध्यापिका थीं,जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुई थीं।डॉ.मेहंदीरत्ता की बेटी प्रियंका (32 वर्ष) की पांच साल पहले मेरठ निवासी सौरभ कटारिया (35 वर्ष) से शादी हुई थी।प्रियंका नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में नौकरी करती थी,जबकि सौरभ गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।दोनों गाजियाबाद स्थित वैशाली में रहते थे।

सप्ताह के अंत में बेटी और दामाद फरीदाबाद आ जाते थे और रविवार शाम को लौटते थे।शुक्रवार रात को भी दोनों करीब 11.30 बजे आए थे।डॉ.मेहंदीरत्ता का एक बेटा दर्पण (27) है जो गुरुग्राम की ही एक निजी कंपनी में काम करता है।बेटे की ज्यादातर नाइट शिफ्ट रहती थी।ऐसे में शुक्रवार को वह भी रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी ड्यूटी पर चला गया।वह शनिवार दोपहर बाद पड़ोसियों से सूचना मिलने पर लौटा।घर के हॉल में प्रियंका और सौरभ के शव थे।बेडरूम में भारती मेहंदीरत्ता और बेसमेंट में स्थित एक्सरे रूम में डॉ.प्रवीण का शव पड़ा था।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 10.30 बजे एक व्यक्ति स्कूटी पर वहां आता दिख रहा है।इसके बाद 11.30 बजे प्रियंका और सौरभ आए थे।उनके आने के आधे घंटे बाद करीब 11.56 बजे स्कूटी वाला शख्स वापस जाता हुआ दिख रहा है।पुलिस के अनुसार,प्रियंका और सौरभ की घर में दाखिल होते ही हत्या कर दी गई थी।पुलिस का मानना है कि हत्यारा जानकार था।इसी कारण उसने कुत्ते को भी एक कमरे में बंद कर दिया था।

Post navigation

Previous: हरियाणा से लौट रहे 5 लोगों की मेरठ में भीषण सड़क हादसे में मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…
Next: मासूम छात्रा पर विद्यालय के दो शिक्षकों की थी घिनौनी नजर,कमरे में ले जाकर किया ये काम…

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.