Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वाराणसी में 600 करोड़ रुपए से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

वाराणसी में 600 करोड़ रुपए से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pjimage-8-7

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 600 करोड़ रुपए से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, सीवरेज संबंधित कार्य, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधाओं का प्रबंध, बहुउद्देशीय बीज भंडारगृह, 100 मीट्रिक टन कृषि उपज क्षमता वाले गोदाम, आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक आवास, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र शामिल हैं।

PM Modi आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 37 परियोजनाओं का वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास - Pm narendra modi will  inaugurate and lay ...

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया।इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान दशाश्वमेध घाट और खिड़किया घाट का पुनर्विकास, पीएसी पुलिस बल के लिए बैरक, काशी के कुछ वार्डों का पुनर्विकास, बनिया बाग में पार्क के पुनर्विकास के साथ पार्किंग सुविधा, गिरिजा देवी संस्कृत संकुल में बहुउद्देश्यीय हॉल के उन्नयन सहित शहर में सड़कों की मरम्मत और पर्यटन स्थलों के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उपचुनाव के नतीजों से फिर किंगमेकर बनेंगे निर्दलीय और सपा-बसपा विधायक :-
Next: आज भी जारी रहेगी कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ कार्रवाई, जेल जाकर नहीं मिलेंगे दिग्विजय सिंह : –

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.