Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दीपावली 2020 : जानें दिवाली पर महालक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र और पूजन सामग्री :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दीपावली 2020 : जानें दिवाली पर महालक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र और पूजन सामग्री :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
laxmi_ji_5119551-m

दीपावली के दिन दीपावली के दिन महालक्ष्मी जी की विशेष पूजा होती है। इसके साथ ही गणेश भगवान और कुबेर जी की पूजा होती है। ज्योतिषाचार्य डाॅक्टर त्रिलोकी नाथ के मुताबिक दीपावली के दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा होती है।शाम को गोधूली के बाद लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष विधान है। 17:28 से 20:07 तक प्रदोष काल है पूजा का शुभ मुहूर्त 17:28 से 19:24 तक है पूजा का समय 1 घंटा 56 मिनट का है इसमें पूजा पूर्ण कर लें। यदि देर हो गई हो तो इसमें पूजा का आरंभ अवश्य कर लें। ‘लक्ष्म्यै नम:’ ‘इन्द्राय नम:’ और ‘कुबेराय नम:’ से पूजन करें।

Mahalaxmi Vrat 2019: Mahalaxmi Vrat Katha Puja Vidhi Shubh Muhurat -  Mahalaxmi Vrat 2019: महालक्ष्मी व्रत पूजा आज, देखें पूजा का शुभ मुहूर्त,  चौघडिय़ा एवं राहूकाल: शनिवार का ...

दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा, कमल गट्टे का माला, शमी का पत्ता, कुमुकम, रोली, पान, गंगाजल, धनिया, गुड़, फूल, फल, गेहूं, जौ, दूर्वा, सिंदूर, चंदन, पंचामृत, मेवे, दूध, बताशे, खील, श्वेस वस्त्र, जनेऊ, चौकी, इत्र, सुपारी, नारियल, चावल, इलायची, लौंग, कपूर, धूप, मिट्टी, अगरबत्तियां, रूई, दीपक, कलावा, दही, शहद, कलश, चंदन, चांदी का सिक्का, बैठने के लिए आसन, हवन कुंड, हवन सामग्री, आम के पत्ते आदि मुख्य सामग्री है। हवन में बेल की लकड़ी, सूखे नारियल का गोला, बिना चीनी की खीर और सफेद तिल डालना चाहिए।

माँ लक्ष्मी जी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता….
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।
तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।
जिस घर तुम रहती सब सद्गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।
शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता…।।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: धनतेरस पर अपनी राशि अनुसार करें खरीदारें, जानें किस राशि के व्यक्ति को क्या चाहिए खरीदना :-
Next: झारखंड उपचुनाव: दुमका में बसंत और बेरमो में जयमंगल की जीत :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.