Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • झारखंड उपचुनाव: दुमका में बसंत और बेरमो में जयमंगल की जीत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

झारखंड उपचुनाव: दुमका में बसंत और बेरमो में जयमंगल की जीत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
news7_1604127071

झारखंड विधानसभा उपचुनाव में झामुमो और कांग्रेस पार्टी अपनी-अपनी सीटें बचाने में सफल रही। सीटों में सेंध लगाने का एनडीए का सपना पूरा नहीं हो सका। दुमका और बेरमो दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में क्रमश: बसंत सोरेन और कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपना परचम लहराया और दोनों अपनी विरासत और प्रतिष्ठा बचाने के साथ-साथ किलेबंदी में सफल रहे।

Jharkhand by-election: A close fight between BJP and JMM in Dumka,  Yogeshwar Mahato and Anoop Singh in Bermo | दुमका में भाजपा-झामुमो के बीच  कांटे की टक्कर, बेरमो में योगेश्वर महतो और

6,842 वोट से जीते बसंत झारखंड उपचुनाव: दुमका में बसंत और बेरमो में जयमंगल की जीत
रांची : झारखंड विधानसभा उपचुनाव में झामुमो और कांग्रेस पार्टी अपनी-अपनी सीटें बचाने में सफल रही। सीटों में सेंध लगाने का एनडीए का सपना पूरा नहीं हो सका। दुमका और बेरमो दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव में क्रमश: बसंत सोरेन और कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपना परचम लहराया और दोनों अपनी विरासत और प्रतिष्ठा बचाने के साथ-साथ किलेबंदी में सफल रहे।

6,842 वोट से जीते बसंत मंगलवार को हुई मतों की गणना में दुमका विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने 6,842 वोट से जीत दर्ज की। बसंत सोरेन को कुल 80,559 मत प्राप्त हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी को हराकर अपना परचम लहराया। बसंत सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं। वे अपने पिता एवं भाई की प्रतिष्ठा बचाने में सफल रहे। इस सीट पर बसंत सोरेन एवं लुईस मरांडी समेत 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव जीते थे, बाद में उन्होंने दुमका सीट छोड़ दी थी। इस वजह से यहां उपचुनाव हुआ।

बाटुल को 14,222 वोट से हराया बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल को 14,225 मतों से पराजित किया। यहां जयमंगल को कुल 94,022 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बेरमो सीट दिग्गज कांग्रेसी राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से रिक्त हुई थी। जयमंगल राजेंद्र के पुत्र हैं।
पांच टॉप कैंडिडेट्स

दुमका विधानसभा सीट

1. बसंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा 80,559

2. लुईस मरांडी, भारतीय जनता पार्टी 73,717

3. दुलाल मरांडी, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया 1498

4. सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड पीपुल्स पार्टी 467

5, जगरनाथ पुजहर, निर्दलीय 354

बेरमो

1. कुमार जयमंगल, इंडियन नेशनल कांग्रेस 94,022

2. बैद्यनाथ महतो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 2,643

3. योगेश्वर महतो बाटुल, भारतीय जनता पार्टी 79,797

4. लालचंद महतो, बहुजन समाज पार्टी 4,281

5. कालेश्वर रविदास, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) 385

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपावली 2020 : जानें दिवाली पर महालक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र और पूजन सामग्री :-
Next: बारूद के ढेर पर अपर बाजार :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.