Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बारूद के ढेर पर अपर बाजार :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बारूद के ढेर पर अपर बाजार :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
The-country-most-expensive-retail-market-in-Khan-Market-of-capital-report

राजधानी का अपर बाजार राज्य का सबसे बड़ा मार्केट है, जहां हर दिन करोड़ों रुपए का कारोबार भी होता है। इसके अलावा पूरे राज्य से खरीदारी करने के लिए लोग आते हैं। लेकिन यह बाजार बारूद के ढेर पर खड़ा है, जहां कदम-कदम पर खतरा मंडरा रहा है। थोड़ी सी चूक हुई कि पूरा मार्केट ही धू-धू कर जल जाएगा। वहीं बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडि़यां भी नहीं पहुंच पाएंगी। इसके बावजूद पटाखा का कारोबार करने वाले प्रशासन के आदेश को ताक पर रख कारोबार कर रहे हैं। उन्हें इस बात का जरा भी डर नहीं है कि इस काम के लिए उनपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं प्रशासन ने भी आंखें मूंद रखी है।
जिला प्रशासन ने अपर बाजार में पटाखा की दुकान लगाने पर रोक लगाया था। साथ ही कहा गया था कि भीड़भाड़ से दूर पटाखों की दुकान लगाई जाए। लेकिन कारोबार करने वालों को प्रशासन के आदेश की परवाह ही नहीं है। वहीं कारोबार करने के चक्कर में दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।

देश का सबसे महंगा रिटेल बाजार बना राजधानी का खान मार्केट : रिपोर्ट

नहीं पहुंच पाएगी फायर ब्रिगेड की गाडि़यां संकरी गलियों में पटाखे का कारोबार करने पर रोक है। इसके बाद भी धड़ल्ले से पटाखे की बिक्री चल रही है। वहीं रोड पर गाडि़यों की पार्किग से गाडि़यों का आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर वहां आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड की गाडि़यां नहीं पहुंच सकेगी। इसके बाद आग फैल जाएगी तो बाजार को बचाना मुश्किल हो जाएगा। चूंकि पटाखों के कारोबारियों ने अपना गोदाम भी दुकान के पीछे ही बना रखा है।

अपर बाजार मुख्य सड़कों को छोड़कर ज्यादातर रोड व गलियों की चौड़ाई 10-12 फीट है। वहीं कुछ की चौड़ाई तो 8 फीट भी नहीं है। यह देखते हुए ही प्रशासन ने पटाखों का कारोबार करने पर रोक लगाई थी। फिर भी इन कारोबारियों को बस अपने बिजनेस की पड़ी है। यही वजह है कि संकरी रास्तों के बावजूद गाडि़यों से माल की ढुलाई चल रही है। गाडि़यों में भर-भरकर पटाखे सप्लाई किए जा रहे हैं, जिससे कि हमेशा खतरा मंडराता रहता है।

नहीं सुधरा ट्रैिफक सिस्टम बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में पिछले साल ट्रैफिक पुलिस ने यहां वन वे सिस्टम लागू कर दिया था। शुरू में कुछ महीनों तक तो इस वजह से जाम कम लगता रहा, पर बाद में कोरोना आ गया। जब मार्केट अनलॉक हुआ तो जाम की स्थिति पुराने हाल में पहुंच गई। यहां कारोबार के सिलसिले में आनेवाले लोग सबसे ज्यादा जाम से त्रस्त रहते हैं पर इसका स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है। जबकि सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: झारखंड उपचुनाव: दुमका में बसंत और बेरमो में जयमंगल की जीत :-
Next: विधायक ने दिया वोकल फार लोकल का संदेश लाई बताशे खरीदे :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.