Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तुर्की में कोरोना बढ़ा कोरोना का संक्रमण, धूम्रपान पर लगा प्रतिबंध, मास्क अनिवार्य :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तुर्की में कोरोना बढ़ा कोरोना का संक्रमण, धूम्रपान पर लगा प्रतिबंध, मास्क अनिवार्य :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

तुर्की में कोरोनावायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक इलाकों और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़े स्थानों पर धूम्रपान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुर्की के गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह प्रतिबंध गुरुवार से ही लागू हो जाएगा। इससे पहले एक आदेश में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया था। लेकिन धूम्रपान करने के दौरान कुछ लोग अपना मास्क उतार देते हैं इसलिए नए आदेश के मुताबिक देश के सभी प्रांतों में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर रोक लगा दी गई है।

हुक्का बार पर रोक लगाने भर से क्या रुकेगा धूम्रपान | ब्लॉग | DW | 07.08.2019

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। इससे पहले तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोका ने बताया कि देश में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है। तुर्की में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के 2,693 नए मामले सामने आए हैं।

तुर्की में 29 अप्रैल के बाद 1 दिन में कोरोना के सर्वाधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है जबकि इस महामारी से अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि यूरोप के कई देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उल्फा कमांडर राजखोवा ने किया आत्मसमर्पण :-
Next: बिहार में जीत से बढ़ा भाजपा का उत्साह, अब बंगाल पर नजर :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.