Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारतीय क्रिकेट टीम पीपीई किट पहने 2 महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारतीय क्रिकेट टीम पीपीई किट पहने 2 महीने के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
686684-team-india

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को चार्टर विमान से ऑस्ट्रेलिया के 2 महीने के दौरे पर रवाना हो गई, जहां वह 2 साल पहले ऐतिहासिक टेस्ट शृंखला की जीत की सफलता को दोहराना चाहेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ी पीपीई किट पहने हुए हैं। यह दौरा कोविड-19 महामारी के बीच हो रहा है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘भारतीय टीम की वापसी। चलो नए तौर तरीकों को अपनाएं।’ भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं

India vs Australia: Indian cricket team departs for Australia tour after  end of IPL | Indian cricket team leaves for UAE tour to Australia after IPL  ends | MBS News

अपनी टीमों का अभियान समाप्त होने के बाद वे राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार किए गए जैव सुरक्षित वातावरण में चले गए। टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा और अन्य सहयोगी स्टाफ पिछले महीने यहां पहुंचने के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार किए जैव सुरक्षित वातावरण में चले गए थे। मुंबई इंडियन्स को रिकॉर्ड पांचवां खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा और बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में चोट से उबर रहे ईशांत शर्मा बाद में टीम से जुड़ेंगे। ये दोनों केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं रोहित को पिछले महीने मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण किसी भी टीम में नहीं चुना गया था लेकिन बाद में उन्हें टेस्ट टीम में रखा गया। रोहित ने अंतिम लीग मैच में वापसी करके सभी को चौंका दिया था और इसके बाद क्वालीफायर और फाइनल में भी खेले थे।
भारत के नंबर एक टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी टीम के दौरे पर जा रहे हैं। वह आईपीएल की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए तीन नवंबर को चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने 9 नवंबर को संशोधित टीम घोषित करते हुए कहा था, ‘साहा की उपलब्धता पर बाद में फैसला किया जाएगा।’ भारतीय टीम 27 नवंबर से 3 वनडे, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और 4 टेस्ट मैच खेलेगी। वनडे और टी20 सीरीज 27 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी। बहु प्रतीक्षित टेस्ट सीरीज की शुरुआत एडीलेड में 17 दिसंबर से दिन रात्रि टेस्ट मैच से होगी। कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी गई है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी के पहले सप्ताह में मां बनने वाली हैं। भारतीय टीम सिडनी पहुंचेगी जहां वह 14 दिन तक पृथकवास पर रहेगी। इस दौरान हालांकि उन्हें अभ्यास करने की अनुमति दी गई है।

Post navigation

Previous: बिहार इलेक्शन नतीजों ने जीतने और हारने वालों को क्या-क्या सिखाया :-
Next: रिहा होने के बाद टीवी स्टूडियो पहुंचे अर्नब गोस्वामी ने उद्धव ठाकरे से कहा- जेल से शुरू करूंगा चैनल :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.