Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86.70 लाख के करीब, एक्टिव केस 4.87 लाख :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86.70 लाख के करीब, एक्टिव केस 4.87 लाख :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
21_57_42228692300

देश में बुधवार को कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 86.70 लाख के करीब पहुंच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4.87 लाख रह गई।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक बुधवार देर रात तक संक्रमण के 33,518 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 86,69,272 हो गया है और मृतकों की संख्या 371 और बढ़कर 1,27,986 हो गई है।

देश में नए मामलों की तुलना में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 39,927 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 80,51,771 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 7,041 की और कमी दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 4,87,616 रह गई है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार, 60 लाख से ज्यादा हुए  रिकवर - number of corona infected in the country crosses 70 lakhs

कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या 88,070 रह गई, जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 78,422 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली 41,385 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे, पश्चिम बंगाल 32,836 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि कर्नाटक अब 30,743 मामलों के साथ पांचवें स्थान पर है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी होने और इसकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गई और इनकी संख्या घटकर अब 88,000 के करीब पहुंच गई है। राज्य में इस दौरान स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 4,391 की और गिरावट दर्ज की गई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 88,070 रह गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 4,907 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,31,833 पहुंच गई। इसी अवधि में 9,164 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 16 लाख के करीब 15,97,255 हो गई है तथा 125 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 45,560 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि के साथ 92.23 फीसदी हुई जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ के पार 1,02,70,611 पहुंच गई है। भारत हालांकि अमेरिका से अभी भी करीब 16.08 लाख मामले पीछे है। देश में नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रिहा होने के बाद टीवी स्टूडियो पहुंचे अर्नब गोस्वामी ने उद्धव ठाकरे से कहा- जेल से शुरू करूंगा चैनल :-
Next: दिल्ली में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में सामने आए 8000 से ज्यादा नए मामले:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.