Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्कॉट मॉरिसन ने दीं दिवाली की शुभ कामनाएं, कहा- इस पर्व से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष खास महत्व:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

स्कॉट मॉरिसन ने दीं दिवाली की शुभ कामनाएं, कहा- इस पर्व से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष खास महत्व:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Scott-Morrison-764x430

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष विशेष महत्व है, क्योंकि दुनिया कोरोनावायरस महामारी का सामना कर रही है। मॉरिसन ने हाल ही में जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि अंधकार को मिटाने की अवधारणा को हम सैद्धांतिक मानते आए, बजाए कि ऐसी चीज के जिसका अनुभव किया जाए और उससे उबरा जाए। दीपावली से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष विशेष महत्व है।

India-Australia friendship based on trust, respect: Scott Morrison | भरोसा,  सम्मान पर आधारित है भारत-ऑस्ट्रेलिया की मित्रता: स्कॉट मॉरिसन | Navabharat  (नवभारत)

उन्होंने कहा कि धरती का हर राष्ट्र कोविड-19 वैश्विक महामारी से मुकाबला करने का प्रयास कर रहा है। जीवन और आजीविकाएं नष्ट हुई हैं और हमने कई पीढ़ियों बाद ऐसा प्रकोप देखा है। इसके बावजूद हम सभी के पास आशा है। 2020 में पूरे साल हमारे अपने डरों के बावजूद हमने एक-दूसरे का साथ दिया, प्रेरित किया और एक-दूसरे के साथ खड़े रहे।
मॉरिसन ने कहा कि इस संकट का सामना डटकर और पेशेवराना तरीके से करने वाले हमारे मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों, शिक्षकों, सफाईकर्मियों, पुलिस, रक्षा बलों तथा कई अन्य लोगों से हमें ताकत और प्रेरणा मिली। मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस धरती का सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इस दीपावली मैं उन सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं, जो लोग इस परंपरा को यहां तक लाएं। विपक्ष के नेता एंथनी अल्बानीज ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि अगले वर्ष सभी लोग रोशनी के इस त्योहार को मिल-जुलकर मना सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 7,00,000 से अधिक है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस बार नरक चतुर्दशी पर शुभ फल देने वाला विशेष योग :-
Next: 52 दिनों से नहीं बदले पेट्रोल के दाम, डीजल भी 42 दिन से स्थिर :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.