Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान ने 1,210 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की, मुंबई हमले में संलिप्त दहशतगर्दों के नाम भी शामिल :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पाकिस्तान ने 1,210 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की, मुंबई हमले में संलिप्त दहशतगर्दों के नाम भी शामिल :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
untitled-1-jpg_710x400xt

पाकिस्तान ने गुरुवार को 1,210 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची जारी की। इसमें मुंबई आतंकी हमले में संलिप्त दहशतगर्द भी शामिल हैं।

यह सूची संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की आतंकवाद रोधी इकाई ने जारी की है। दिलचस्प बात यह है कि सूची में लंदन में रहने वाले मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल -ऍन) के कार्यकर्ता नासिर बट्ट का भी नाम है।

पाकिस्तान ने जारी किया 1210 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट, मुंबई आतंकी  हमले का आरोपी भी शामिल | Pakistan released the list of 1210 dreaded wanted  terrorists including the wanted ...

इस सूची को पीटीआई ने देखा है, जिसमें 2008 के मुंबई हमले में संलिप्त लोगों के नाम और पते भी हैं। सूची में आतंकवादी का नाम, पिता का नाम और आखिरी ज्ञात पता है। साथ में अगर कोई इनाम घोषित किया गया है तो उसकी भी जानकारी है।

इसमें शामिल पहले 19 नाम किसी न किसी तरह मुंबई आतंकी हमले से जुड़े हैं। पहला नाम अजमद खान का है। वह लश्कर ए तैयबा का पूर्व सदस्य है। उसने अल फौज़ नौका खरीदी थी जिसका इस्तेमाल मुंबई हमले के दौरान किया गया था। दूसरा नाम इफ्तिखार अली का है। इसकी पहचान लश्कर के पूर्व सदस्य के तौर पर हुई है।

विवरण के मुताबिक, इसने मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों से बात करने के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कनेक्शन हासिल किया था। सूची में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़ पर हमले के संदिग्धों के नाम भी शामिल हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रिज़र्व बैंक के इक़रार में चिंता या निर्मला सीतारमण के दीवाली गिफ़्ट में राहत :-
Next: फेसबुक पर आईपीएल 2020 के दौरान सबसे अधिक चर्चा में रहे मुंबई इंडियन, विराट कोहली :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 19 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.