Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारतीय टीम सिडनी पहुंची, कोहली को पृथकवास के लिए मिला रग्बी दिग्गज का सूइट :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारतीय टीम सिडनी पहुंची, कोहली को पृथकवास के लिए मिला रग्बी दिग्गज का सूइट :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
2020_11$2020111218355740042_0_news_large_17

कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत की 25 सदस्यीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के 2 महीने के दौरे के लिए गुरुवार को यहां पहुंची जहां उसे शहर के बाहरी क्षेत्र में 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा लेकिन इस बीच उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी। विराट को पृथकवास में रग्बी दिग्गज ब्रैड फिटलर का सूइट दिया गया है।

भारतीय टीम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई स्टार जैसे डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, पैट कमिन्स भी दोपहर बाद यहां पहुंचे। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने भारतीय टीम को दो सप्ताह के पृथकवास के दौरान अभ्यास करने की अनुमति दे रखी है। भारतीय टीम ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क में अभ्यास करेगी, जिसे जैव सुरक्षित स्थल के रूप में तैयार किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, सभी खिलाड़ी 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन

कप्तान कोहली एडीलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच होने वाले पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पृथकवास के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा जाएगा। भारतीय टीम अगले दो सप्ताह तक पुलमैन होटल में रहेगी। यहां पहले न्यू साउथ वेल्स की रग्बी टीम भी ठहरी थी। वह अब अन्य होटल में चली गई है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार होटल के अधिकारियों ने भारतीय कप्तान को ठहरने के लिए विशेष पेंटहाउस सूइट दिया जहां अमूमन ऑस्ट्रेलियाई रग्बी दिग्गज ब्रैड फिटलर रुकते हैं। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने सीमित संख्या में परिजनों को अनुमति दी है और खिलाड़ियों के परिवार को पृथकवास के नियमों का पालन करना होगा।

आईपीएल के बाद यूएई से लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हालांकि 22 नवंबर से राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ेंगे। वे अलग थलग रहकर अभ्यास करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 27 नवंबर से सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी।

भारतीय क्रिकेटर पहली बार इस दौरे में सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान गहरे नीले रंग की जर्सी पहनेगी, जिसमें कंधों पर कई रंगो की धारियां होंगी। भारतीय टीम ने 1992 विश्व कप के दौरान इसी तरह की जर्सी पहनी थी।

Post navigation

Previous: भारत और चीन लद्दाख गतिरोध को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखेंगे:-
Next: लेह को लेकर फिर वि‍वादास्‍पद ट्वीट, सरकार ने ट्‍विटर को जारी किया नोटिस :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.