Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में प्रदूषण में गिरावट हुई दर्ज
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में प्रदूषण में गिरावट हुई दर्ज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navbharat-times

दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में बारिश हुई है. बारिश की वजह से प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स 490 हो गया. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड भी बढ़ेगी साथ आपको यह भी बता दें कि इससे पहले रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ‘‘आपात’’ स्थिति में पहुंच गया. पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण बनी धुंध आसमान में छाई रही और उसकी तीखी गंध वातावरण में महसूस हुई.

शनिवार शाम वायु गुणवत्ता ‘‘अति गंभीर’’ श्रेणी में पहुंच गई थी. इस दिन दिल्ली के प्रदूषण में पीएम 2.5 कणों में पराली जलाने की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत थी, लेकिन पटाखों से निकलने वाले धुएं और हवा की मंद गति से हालात और बिगड़ गए.

दिल्ली-एनसीआर में सुबह छह बजे पीएम 2.5 कणों का स्तर 396 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था. जबकि इनका आपात स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है और सुरक्षित स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह छह बजे पीएम-10 का स्तर 543 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया जबकि इसका आपात स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर होता है और 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर का स्तर भारत में सुरक्षित माना जाता है.

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के मुताबिक 48 घंटे से अधिक समय तक पीएम 2.5 कणों का स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से अधिक और पीएम 10 का स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से अधिक बना रहता है तो वायु गुणवत्ता ‘‘अति गंभीर से अधिक’’ तथा ‘‘आपात’’ श्रेणी में मानी जाती है.

शनिवार रात दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर पटाखे चलाए गए. दिल्ली में पुलिस ने शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 638 किलोग्राम पटाखे बरामद किए. दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे एक्यूआई 414 दर्ज किया गया, रात दस बजे तक यह 454 पर पहुंच गया और रविवार सुबह नौ बजे एक्यूआई का स्तर 465 दर्ज किया गया.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तराखंड का दौरा
Next: भाई दूज पर कुमकुम के तिलक से सुख-समृद्धि में होती है

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.