Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर : पानी के छींटे पड़ने से दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, 1 की मौत :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कानपुर : पानी के छींटे पड़ने से दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, 1 की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

उत्तरप्रदेश के कानपुर में थाना चकेरी के अंतर्गत देर रात पानी की छींटें पड़ जाने के चलते दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट व पथराव होने लगा। मारपीट व पथराव की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई।
एक पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे आनन-फानन में पुलिस उपचार के लिए हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

kanpur news: कानपुरः पानी के छींटे पड़ने पर दो समुदायों के बीच पथराव, युवक की मौत, सीएम ने पीड़ित परिवार को दिए 5 लाख, आरोपियों पर NSA - stone pelting in kanpur

पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जाजमऊ के वाजिदपुर निवासी पिंटू अपने बड़े भाई दीपक और दोस्त संदीप के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पान की दुकान के पास जमीन में पड़े पानी के पाउच पर पैर पड़ जाने से कुछ छींटें सड़क से गुजर रहे अमान व उसके साथियों पर पड़ गए।

इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों के बीच बचाव करके मामला शांत कर के दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया, लेकिन अमान के साथियों ने फोन करके अपने दो दर्जन अन्य साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने आते ही पथराव शुरू कर दिया।

इस दौरान पथराव में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल पिंटू को हैलट अस्पताल इलाज के लिए लेकर गई। डॉक्टरों ने पिंटू मृत घोषित कर दिया। इसके चलते क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने ताबड़तोड़ 4 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है। मामले को लेकर एसपी ईस्ट राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मौके पर हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अभी तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा के गुपकर घोषणा-पत्र गठबंधन को ‘गुप्तचर गठबंधन’ बताया, कांग्रेस पर भी साधा निशाना :-
Next: सीएम योगी ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गांव में भ्रमण कर लोगों से वार्ता की :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.