Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से बीजेपी सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की 8 साल की पोती की पटाखे की चिंगारी से झुलसने की वजह से देर रात मौत हो गई है। बेटी किया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मासूम किया (6) शनिवार की रात दीपावली के मौके पर प्रयागराज के सिविल लाइंस के म्योर रोड स्थित घर पर पटाखे की चिंगारी से झुलस गई थी।

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर हुई मौत – india  Dainik

उसे पहले शहर के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत में सुधार न होने की वजह से परिजन द्वारा उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही थी लेकिन उससे पहले ही बच्ची की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार इलाहाबाद सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज का परिवार इस दीपावली पर अपने म्योर रोड स्थित घर पर था। दीपावली की रात बच्ची दूसरे बच्चों के साथ घर की छत पर खेलने गई थी। आशंका है कि उसी समय किसी के द्वारा छोड़े गए पटाखे से उसके फैंसी ड्रेस वाले कपड़ों में आग लग गई जिससे 8 वर्ष की मासूम किया गंभीर रूप से झुलस गई थी। कपड़ों में आग लगी देख बच्ची किया ने शोर मचाया लेकिन घरवालों ने सोचा कि शायद बच्चे आपस में खेल रहे हैं इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया और न ही कोई उसे देखने गया। काफी देर बाद जब कोई छत पर गया तो देखा कि किया गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अब कर्नाटक में आरक्षण की चिंगारी, शुरू हुआ आंदोलन :-
Next: प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन ने की बातचीत, कोविड महामारी समेत कई अहम मुद्दों पर की चर्चा :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.