Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में एक स्टूडेंट की मौत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में एक स्टूडेंट की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
whatsapp-image-2020-11-17-at-40156-pm_1605609223

इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में स्टूडेंट की मौत हो गई है. अज्ञात वाहन ने दो छात्रों को रौंद दिया है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है | घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है. जहां रानी विश्वकर्मा आरा मिल के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार 2 छात्र को रौंद दिया, जिसमें से एक छात्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक छात्र की पहचान आनंद शाह के 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है |

Begusarai 12th Class Student Road Accident; Villagers block Highway after  One Killed and Other Injured | बेगूसराय के बछवाड़ा में 12वीं की परीक्षा  देकर लौट रहे छात्रों को वाहन ने रौंदा, मौत

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक राजीव कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर एसएन आर चमथा से 12वीं के टेस्ट परीक्षा देकर अपने घर वापस आ रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे राजीव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है |

वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है |

Post navigation

Previous: जमीन विवाद में पोते ने दादी को गोली मारकर किया जख्मी :-
Next: घाट बनाने के दौरान हादसा, नदी में डूबने से शख्स की मौत :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.