Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एकेडमिक ईयर 2020-21 में पीजी कोर्सेस के लिए आज से शुरू एडमिशन प्रोसेस :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

एकेडमिक ईयर 2020-21 में पीजी कोर्सेस के लिए आज से शुरू एडमिशन प्रोसेस :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
collage-2_1604224436

यूनिवर्सिटी में एकेडमिक ईयर 2020-21 के लिए विभिन्न पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए प्रोसेस आज शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी ने हाल ही में जानकारी दी थी कि मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस बेस्ड दोनों तरह के कोर्सेस में एडमिशन प्रोसेस आज, 18 नवंबर से शुरू होगी। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ने डीयू मेरिट बेस्ड पीजी कोर्सेस के लिए आवेदन किया है और एनटीए द्वारा आयोजित डीयूईटी 2020 में सफल घोषित हुए कैंडिडेट्स डीयू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल, pgadmission.du.ac.in के जरिए एडमिशन दे सकते हैं।

DU admission 2020| The admission process for PG courses in academic year  2020-21 starting today, students will be able to get admission in 54 courses  through pgadmission.du.ac.in | एकेडमिक ईयर 2020-21 में

54 कोर्सेस में होगा एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से दी गई ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस बेस्ड या दोनों आधारित कुल 54 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए स्टूडेंट्स आज से एडमिशन ले पाएंगे। इनमें एमए, एमएससी, बीएड, एमएड, एमसीए, एमपीईडी और एमजे शामिल हैं। हालांकि, एमए साइकोलॉजी और एमए इंग्लिश कोर्सेस का रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण जाने से इन कोर्सेस के लिए एडमिशन फिलहाल आज से नहीं शुरू होगी।

फाइनल ईयर मार्क्स करने होंगे अपलोड

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मेरिट बेस्ड और एंट्रेंस बेस्ड या दोनों आधारित कोर्सेस के लिए आवेदन किये स्टूडेंट्स से अपने फाइनल ईयर के मार्क्स अपलोड करने को कहा है। मार्क्स अपलोड करने की प्रोसेस 16 नवंबर से ही शुरू कर दी गई थी। जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक अपने मार्क्स अपलोड नहीं किए हैं, वे पीजी एडमिशन पोर्टल पर लॉगिन करके अपलोड कर सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घाट बनाने के दौरान हादसा, नदी में डूबने से शख्स की मौत :-
Next: बेलागंज : एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत, एक गंभीर :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 6 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.