Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में एमएलसी आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लखनऊ में एमएलसी आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments

उत्तरप्रदेश में लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लाप्लास स्थित आवास पर जन्मदिन पार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के आवास पर शुक्रवार को विनय यादव के जन्मदिन पर उसके 4 साथी पार्टी कर रहे थे। नशे के दौरान विनय और राकेश रावत के बीच खींचतान के दौरान पिस्टल चल गई और गोली बाराबंकी निवासी 34 वर्षीय राकेश के चेहरे पर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

लखनऊ में सपा एमएलसी आवास पर चली गोली,युवक की मौत - Sanmarg Live

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घटना के कई घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी। रात में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि यादव के आवास पर पंकज पिछले 5 साल से रह रहा है। शुक्रवार रात विनय यादव के जन्मदिन की पार्टी थी और उसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पार्टी में राकेश, विनय, ज्ञानेन्द्र, पंकज और आफताब आलम मौजूद थे। पार्टी के दौरान आफताब बीयर लेकर आया था। बीयर पीने के बाद यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इमरान ख़ान अफ़ग़ानिस्तान को क्या भारत से दूर ले जा रहे हैं :-
Next: इंटरपोल की चेतावनी, कोरोना संक्रमित ‘चिट्ठी’ से नेताओं को बनाया जा सकता है निशाना :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.