Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के कहर के बीच राजधानी दिल्ली में सर्दी ने भी तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना के कहर के बीच राजधानी दिल्ली में सर्दी ने भी तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
676539-delhi-cold-3567

एक तरफ दिल्ली वासी कोरोनावायरस के कहर से परेशान है, वहीं सर्दी ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानी 20 नवंबर को सर्दी ने पिछले 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है। दूसरी ओर, दिल्ली से
लगे पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से कम रहा।

Zee News Hindi
मौसम विभाग के मुताबिक 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला अवसर है जब राजधानी का तापमान
इतना कम (7.5 डिग्री) हुआ है। तब न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार बन रहे हैं।
लोगों ने ली रैन बसेरों में शरण : शीत लहर का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि ठंड के चलते लोगों ने सराय काले खां स्थित रैन बसेरे में रात को शरण ली। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले साल नवंबर में तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था।

स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के कुछ शहरों में शीतलहर जैसी स्थितियां बन गईं। आमतौर पर दिल्ली में 10 डिग्री से नीचे तापमान दिसंबर के पहले सप्ताह में देखने को मिलता है। 2018 और 2019 में दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र पर नवंबर महीने में सबसे कम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा था। 2018 में नवंबर महीने का सबसे कम तापमान 10.5 डिग्री और 2019 में 11.4 डिग्री रहा था।
इसलिए बढ़ी ठंड : उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने की वजह से उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंची और तापमान में गिरावट आई है। आज भी तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। आज भी न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विस्कॉन्सिन में मॉल में गोलीबारी, 8 लोग घायल :-
Next: दिल्ली में शीतलहर, 17 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.