Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड -19 देश में फिर बढ़े कोरोना के एक्टिव मरीज, 91 लाख के करीब संक्रमित :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोविड -19 देश में फिर बढ़े कोरोना के एक्टिव मरीज, 91 लाख के करीब संक्रमित :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Chinese-Workers-Fighting-Against-Deadly-Coronavirus-16-300x168

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के नए मामलों की तुलना में इसके संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या में कमी आने से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से वृद्धि हुई है।इस बीच देश में कोरोना के मामले 90.95 लाख को पार कर गए हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 1215 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,40,962 हो गई है। पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही थी लेकिन शुक्रवार को इस संख्या में 491 की वृद्धि हुई थी जबकि शनिवार को 4047 की कमी आई थी।

दुनिया में कम नहीं हो रहा कोरोना का प्रकोप, लॉकडाउन लागू करवा पाने में  नाकाम तुर्की के गृहमंत्री का इस्तीफा | sinceindependence

इस बीच देश में कोरोना के मामले 90.95 लाख को पार कर गए हैं लेकिन सुकून की बात है कि इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है और रिकवरी दर बढ़कर 93.69 पर आ गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 45,209 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 90.95 लाख से अधिक हो गया है। इस दौरान 43,493 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 85 लाख को पार कर 85.21 लाख हो गई है।

इसी अवधि में 501 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,227 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.85 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी 1.46 प्रतिशत पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में सबसे अधिक वृद्धि महाराष्ट्र में हुई है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 1610 की वृद्धि हुई है जिसके बाद यह संख्या 80,878 हो गई है। राज्य में इस दौरान 62 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,573 हो गया है, वहीं अभी तक 16.47 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

Post navigation

Previous: दिल्ली में शीतलहर, 17 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह :-
Next: कोविड -19 : अमेरिका में कोरोना से 2.55 लाख से अधिक लोगों की मौत :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.