Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दक्षिण के 3 राज्यों में आ रहा है चक्रवात निवारा, कश्मीर में भारी बर्फबारी :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दक्षिण के 3 राज्यों में आ रहा है चक्रवात निवारा, कश्मीर में भारी बर्फबारी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
f3050c44b20c67b497ccf463a8a3d807f0f1515eb831e787e81355840a11e95f

दक्षिण भारत के 3 राज्य आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार और गुरुवार के बीच चक्रवात ‘निवार’ के आने की आशंका के मद्देनजर प्राधिकारी इससे निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं। दूसरी ओर कश्मीर के बड़े हिस्से में सोमवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिसके कारण उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट आई।

तूफान का सामना करने की तैयारी : चक्रवाती तूफान निवारा को देखते हुए कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने सोमवार को यहां बैठक की और तूफान के मद्देनजर अनेक उपायों पर विचार करने के साथ ही संबंधित राज्य सरकारों समेत अनेक पक्षों को प्रभावित क्षेत्रों में किसी की जान नहीं जाने देने और सामान्य स्थिति जल्द बहाल करने का निर्देश दिया। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ ने 30 दलों को तैनात किया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

देश के 12 राज्यों में 2 से 3 मई को चक्रवाती तूफान की संभावना, ये राज्य हैं  शामिल - 24Ghante Online | DailyHunt

कश्मीर के ज्यादातर मैदानी इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। घाटी के ऊंचाई पर स्थित क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बर्फबारी हुई जिसके चलते घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और श्रीनगर-लेह मार्ग के सोनमर्ग-जोजिला अक्ष के ऊंचाई पर स्थित इलाकों के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की जिसमें प्रशासन और लोगों से सतर्कता बरतने और तैयार रहने को कहा गया है।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और सोनमर्ग-द्रास अक्ष पर कुछ स्थानों पर, कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई तथा कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रात के दौरान चार इंच तक बर्फ गिरी, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में दस सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। दिल्ली में टूटा 17 साल का रिकॉर्ड : राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 साल में इस महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की संभावना।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। राज्य के बाकी इलाकों में भी अच्छी खासी सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के हिसार में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान (5.9 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जबकि पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी में शीतलहर : पछुआ हवा चलने से पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में काफी तब्दीली आई है और राज्य के कुछ पूर्वी हिस्सों में शीतलहर चली। हालांकि आने वाले एक—दो दिन में तापमान कुछ सामान्य होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली तथा आगरा मण्डलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अयोध्या, कानपुर, लखनऊ तथा मेरठ मण्डलों में भी यह सामान्य से कम रहा।
इस अवधि में मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले, अगले 2-3 सप्ताह में मृतक संख्या घटने की उम्मीद :-
Next: ओवैसी का भाजपा पर पलटवार अमित शाह को कहा अभी नींद में है क्या :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.