Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड – 19 ब्रिटेन ने विदेशी डॉक्टरों और नर्सों की वीजा अवधि बढ़ाई :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

कोविड – 19 ब्रिटेन ने विदेशी डॉक्टरों और नर्सों की वीजा अवधि बढ़ाई :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

ब्रिटेन सरकार ने भारत समेत ऐसे सभी विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के वीजा की अवधि एक साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जिनके वीजा की अवधि 31 मार्च 2021 के पहले खत्म हो रही है।
सरकार ने इस संबंध में पूर्व में भी घोषणा की थी और कहा था कि स्वास्थ्य क्षेत्र के ऐसे पेशेवर, जिनके वीजा की अवधि इस साल मार्च और अक्टूबर के बीच खत्म हो रही है, उसकी अवधि बढ़ाई जाएगी। इस फैसले से 6000 से ज्यादा डॉक्टरों, नर्सों अन्य चिकित्साकर्मियों को लाभ मिलेगा।

ब्रिटेन ने विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए कामकाजी वीजा की अवधि बढ़ाई -  Dainik Savera

ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहा, हम कोरोनावायरस से मुकाबले में ब्रिटेन में विदेश के स्वास्थ्य पेशेवरों के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करते हैं। इस कठिन समय में उनके कार्यों के कारण हम उनके वीजा की अवधि को 12 महीने के लिए विस्तारित कर रहे हैं।

पटेल ने कहा, हमारा अनुमान है कि इससे अग्रिम मोर्चे पर कार्य में जुटे 6000 लोगों को फायदा होगा और उनके परिवार वालों के भी हम शुक्रगुजार हैं।

गृहमंत्री ने कहा, वीजा अवधि विस्तार का लाभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और स्वतंत्र तौर पर काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों तथा चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वालों कर्मियों को मिलेगा। वीजा पर किसी तरह का शुल्क भी नहीं लगेगा। इसका फायदा लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को आवेदन देना होगा।

Post navigation

Previous: कोरोनावायरस का साइड इफेक्ट, 1 माह लेट हो सकती है जेईई मेन्स की परीक्षा :-
Next: दिल्ली में अब मुफ्त में होगी कोविड -19 की जांच, गृह मंत्री अमित शाह ने किया टेस्ट लैब का उद्घाटन :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.