Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तटरक्षक ने श्रीलंकाई नौका से जब्त किए 100 किलोग्राम हेरोइन और हथियार :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तटरक्षक ने श्रीलंकाई नौका से जब्त किए 100 किलोग्राम हेरोइन और हथियार :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images

तूतीकोरिन (तमिलनाडु)। पिछले करीब 10 दिन से चलाए जा रहे अभियान में भारतीय तटरक्षक ने एक श्रीलंकाई नौका से 100 किलोग्राम हेरोइन समेत मादक पदार्थ और बंदूकें जब्त कीं। खुफिया सूचनाओं के आधार पर 17 नवंबर को शुरू हुए अभियान के बाद जब्ती के सिलसिले में चालक दल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय तटरक्षक ने कहा कि यहां समुद्र तट के पास 24 नवंबर को नौका की पहचान की गई थी। तटरक्षक ने कहा कि उसे खुफिया एजेंसियों से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि समुद्री मार्ग से भारत में मादक पदार्थों की अवैध खेप की तस्करी की जा रही है।
बाद में सामने आया कि इस खेप को श्रीलंका की एक नौका से भेजा जा रहा है। इसके बाद तटरक्षक के पांच जहाजों को तस्करों को पकड़ने के लिए तैनात किया गया। इसके अलावा इस अभियान में दो विमानों को भी लगाया गया।

1 15 - जून खंड 66 अंक 11 ₹ 5

तटरक्षक ने कहा कि तूतीकोरिन के दक्षिण में मंगलवार को संदिग्ध श्रीलंकाई नौका का पता चला और ‘आईसीजीएस वैभव ने गुप्त तरीके से नौका का पीछा किया और कल शाम कन्याकुमारी से करीब 10 नॉटिकल मील दूर सही अवसर पर इस पर कब्जा किया।

संदिग्ध नौका की तलाशी में हेरोइन के 99 पैकेट, सिंथेटिक मादक पदार्थों के 20 डिब्बे, नौ एमएम की पांच पिस्तौल और एक सैटेलाइट फोन सेट मिला।शुरुआती पूछताछ में चालक दल के सदस्यों ने बताया कि कराची से एक पाकिस्तानी पोत द्वारा श्रीलंकाई नौका शेनाया दुवा पर मादक पदार्थ भेजे जा रहे थे।

तटरक्षक ने कहा, भारतीय तटरक्षक मादक पदार्थों और हथियारों की हमारे देश में तस्करी के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस बीच तटरक्षक ने एक ट्वीट में कहा कि त्वरित और समन्वित अभियान में 100 किलोग्राम हेरोइन समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘किसान मार्च’ को विफल करने के लिए हरियाणा ने सीमा पर लगाए अवरोधक :-
Next: लक्ष्मी विलास बैंक शुक्रवार से होगा डीबीएस बैंक इंडिया, 25000 रुपए की निकासी सीमा हटेगी :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.