Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात के राजकोट में दर्दनाक हादसा, कोरोना अस्पताल में आग, 5 मरीजों की मौत :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गुजरात के राजकोट में दर्दनाक हादसा, कोरोना अस्पताल में आग, 5 मरीजों की मौत :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
image_1200x675_5fc07b7b2a106

गुजरात के राजकोट में एक कोविड फैसेलिटी हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह आग लगने से 5 मरीजों की मौत हो गई।

हादसे में 28 अन्य घायल भी हुए हैं।

राजकोट के उदय शिवानंद अस्पताल में कोरोनावायरस से संक्रमित 33 मरीज भर्ती थे। आग अस्पताल के आईसीयू यूनिट में लगी। यहां 7 मरीज भर्ती थे।
आग लगने की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताबड़तोड़ अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुजरात में लापरवाही, कोविड सेंटर में आग लगने से पांच मरीजों की हुई दर्दनाक  मौत- Hum Samvet

दमकल विभाग के अधिकारी जे. बी. थेवा ने बताया कि मावडी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार देर रात करीब एक बजे आग लगी। उन्होंने कहा कि हम आग लगने की जानकारी मिलते ही तुंरत मौके पर पहुंचे और 30 मरीजों को सुरक्षित वहां से निकाला। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। आग के कारणोंं का पता नहीं चला हैैै।

गौरतलब है कि अगस्त में अहमदाबाद के चार मंजिला निजी अस्पताल की सबसे ऊपर की मंजिल पर आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई थी। अगस्त में ही छोटा उदयपुर के बोदेली शहर में 2 मंजिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई थी। हालांकि आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े :-
Next: देशभर में अगस्त तक 7.4 करोड़ लोग हो चुके थे Corona संक्रमित, ICMR सर्वे से हुआ खुलासा :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.