Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वैक्सीन पर आज देश को मिल सकती है गुड न्यूज़! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना वैक्सीन पर आज देश को मिल सकती है गुड न्यूज़! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2019_10image_19_00_157394610narendramodi-ll

कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के बीच वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अलग-अलग कंपनियों की तरफ से भारत में बनाई जा रही वैक्सीन की तैयारी का जायजा लेने आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद जाएंगे। पल-पल का अपडेट-

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे। पीएम यहां जाइडस कैडिला में कोविड वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेंगे।
-प्रधानमंत्री इसके पुणे के सिरम इंस्टीट्‍यूट भी जाएंगे। करीब एक घंटे से जायडस कैडिला के प्लांट में मौजूद है प्रधानमंत्री मोदी। कोरोना वैक्सीन की समीक्षा कर रहे हैं। सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क जाएंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक पुणे में सीरम इंस्टीट्‍यूट का दौरा करेंगे। शाम 4 बजे बजे हैदराबाद में भारत बायोटेक का दौरा करेंगे।

अहमदाबाद में बोले पीएम मोदी, जिसके पास भारत का पासपोर्ट होता है दुनिया उसे  इज्जत से देखती है - who holds india s passport the world looks at him with  respect

पीएम मोदी आज अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) का दौरा करेंगे। वैक्सीन की प्रगति की समीक्षा के लिए पीएम यह दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री वैज्ञानिकों से चर्चा भी करेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 5 वैक्सीन का काम भारत में चल रहा है। ये वैक्सीन ट्रायल में सम्मिलित हैं। ये सब अलग-अलग चरणों में और उनमें से दो जो हैं, वो फेस 3 में हैं। वैक्सीन डेवलपमेंट की रफ्तार काफी अच्छी है। ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रोजनका की वैक्सीन, जिसका ट्रायल सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है। इसका ट्रायल ठीक हुआ है और लगभग कंप्लीट हो चुका है और फॉलोअप रह गया है। भारत बायोटेक और आईसीएमआर की जो वैक्सीन है, उसका फेस 3 शुरू हो चुका है और फेस टू के रिजल्ट कभी भी आ सकते हैं।

कैडिला की वैक्सीन का फेस टू कंप्लीट कर चुके हैं, वहीं रिजल्ट आने वाले हैं। रूस की स्पूतनिक 5 वैक्सीन, जिसका डॉ रेड्डी लेबोरेटरी के साथ कोलैबोरेशन में है, वो अब क्लीनिकल ट्रायल आगे बढ़ रहा है। इसका फेस 2 और फेस 3 का इकट्ठा ट्रायल की अनुमति मिली है और उसका काम भी जारी है। इसका ट्रायल जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त बायोलॉजिकल ई अर्ली फेस 1 फेस 2 ट्रायल जल्द शुरू हो जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार का किसानों को तोहफा, 1 दिसम्बर से एमएसपी पर धान खरीदी होगी शुरू :-
Next: निशंक बोर्ड व प्रवेश परीक्षाओं के बारे में छात्रों एवं अभिभावकों से करेंगे बात :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.