Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निशंक बोर्ड व प्रवेश परीक्षाओं के बारे में छात्रों एवं अभिभावकों से करेंगे बात :-
  • Uncategorized
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निशंक बोर्ड व प्रवेश परीक्षाओं के बारे में छात्रों एवं अभिभावकों से करेंगे बात :-

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download

केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल होने वाली प्रतियोगी एवं स्कूल बोर्ड परीक्षाएं छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से संपर्क करने के बाद ही आयोजित की जाएंगी। निशंक ने कहा कि महामारी के दौर के बीच परीक्षा आयोजित करना किसी चुनौती से कम नहीं है। निशंक ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण छाई अनिश्चितताओं के बावजूद बोर्ड परीक्षाएं एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। मैं माता-पिताओं, छात्रों एवं ​शिक्षकों से इस बारे में बातचीत करूंगा और इस बातचीत के परिणाम के आधार पर ही परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। मैं समझता हूं कि 2020 छात्रों के ​लिए बढ़िया नहीं रहा है और वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

बड़ी खबर! सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में होगी 10वीं की परीक्षा- HRD मंत्री ने किया ट्वीट

निशंक ने कहा कि मैं 3 दिसंबर को छात्रों के साथ ऑनलाइन बातचीत करूंगा और आसन्न प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं पर उनके साथ चर्चा होगी। पूरे देश में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर मार्च से ही स्कूल बंद हैं। कुछ राज्यों ने 15 अक्टूबर से आंशिक रूप से स्कूल खोले हैं जबकि कुछ प्रदेशों ने स्कूलों को लगातार बंद रखने का निर्णय लिया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वैक्सीन पर आज देश को मिल सकती है गुड न्यूज़! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे :-
Next: बुराड़ी के निरंकारी मैदान में जाने से किसानों का इंकार, जाना चाहते हैं रामलीला मैदान :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.